कन्फर्म! Vivo 80 में मिलेगी 7200mAh बैटरी, भारत में जल्द होने वाला है लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V80 का भारत में टीजर जारी कर दिया है। फोन में ZEISS कैमरा और बड़ी 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Vivo V80 India Launch
Vivo V80 को कंपनी की ओर से टीज किया गया है।

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वीवो अपनी V-सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V80 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है, जिससे इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी Vivo ने भारत में फोन की लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में इससे जुड़ी बाकी जानकारी भी सामने ला सकती है।

Vivo V80 के टीजर में फोन का डिजाइन देखने को मिला है। स्मार्टफोन को ऑरेंज कलर में दिखाया गया है और पीछे की तरफ कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। कैमरा मॉड्यूल पर ZEISS की ब्रांडिंग भी मौजूद है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी एक बार फिर कैमरा और फोटोग्राफी को फोन की बड़ी खासियत बनाने वाली है।

मिलने वाला है टेलीफोटो कैमरा सेटअप

रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo V80 में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। यह कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। हालांकि, इस स्पेसिफिकेशन की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो फोन उन यूजर्स को खास तौर पर अट्रैक्ट कर सकता है जो पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी पर ज्यादा जोर देते हैं।

मिल सकती है 7200mAh क्षमता वाली बैटरी

फोन की एक और बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स में Vivo V80 में 7200mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। इतनी बड़ी बैटरी मिलने से फोन लंबे समय तक चलने की उम्मीद है। हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर भी डिपेंड करेगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo V80 में Android 17 आधारित OriginOS 7 मिलने की उम्मीद है। इससे फोन को नए एंड्रॉयड फीचर्स और वीवो के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस का फायदा मिल सकता है। कंपनी इस फोन को प्रीमियम V सीरीज मॉडल के तौर पर पेश कर सकती है।

प्रीमियम प्राइस पॉइंट पर आ सकता है फोन

भारत में Vivo V80 की कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 60,000 रुपये से ज्यादा होने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में इसकी सीधी टक्कर प्रीमियम मिड-रेंज और फ्लैगशिप सेगमेंट के OPPO Reno 16 से हो सकती है। इसके अलावा Samsung Galaxy S26 FE और OnePlus के इसी कीमत सेगमेंट वाले प्रीमियम स्मार्टफोन भी इसे टक्कर दे सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़कन्फर्म! Vivo 80 में मिलेगी 7200mAh बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च