पॉपुलर ब्रांड लाया 6500mAh बैटरी वाला 5G फोन, साथ फ्री मिलेगी वॉच और ईयरबड्स; यह है खास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वीवो ने चुपके से Vivo V70 Lite 5G को यूएई में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी खरीदारों को वॉच और ईयरबड्स समेत कई चीजें फ्री दे रही है। देखें नए फोन की कीमत और खासियत

पॉपुलर ब्रांड लाया 6500mAh बैटरी वाला 5G फोन, साथ फ्री मिलेगी वॉच और ईयरबड्स; यह है खास

Vivo तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी अपने लेटेस्ट फोन के तौर पर Vivo V70 Lite 5G को लेकर आई है। कंपनी ने इसे चुपचाप UAE के बाजार में लॉन्च किया है, जहां यह बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो गया है। फोन कई दमदार फीचर्स पैक करता है। फोन में एमोलेड स्क्रीन के साथ 6500mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और फोटोग्राफी के लिए दमदार कैमरा मिलता है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

Vivo V70 Lite 5G की खासियत

नए वीवो V70 लाइट 5G स्मार्टफोन को गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है और इसमें IP65-रेटेड बॉडी भी है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 कस्टम स्किन के साथ आता है और इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर लगा है, जिसे 4nm प्रोसेस नोड का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इस चिपसेट में ऑक्टा-कोर सीपीयू है और इसे LPDDR4X रैम और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

vivo v70 lite 5G launched quietly

फोन में 2392×1080 पिक्सेल रिजॉल्यूशन वाली 6.77-इंच एमोलेड स्क्रीन है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले कैपेसिटिव मल्टी-टच को भी सपोर्ट करता है और डिवाइस में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो, वीवो के इस नए स्मार्टफोन में f/2.45 अपर्चर और 72° फील्ड ऑफ व्यू वाला 32 मेगापिक्सेल एचडी सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके पिछले हिस्से में ऑटोफोकस, f/1.79 अपर्चर और 79° फील्ड ऑफ व्यू वाला 50 मेगापिक्सेल का सोनी मेन कैमरा है, साथ ही f/2.2 अपर्चर और 120° फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल कैमरा भी है। रियर कैमरा मॉड्यूल में रियर फ्लैश और डुअल कलर टेम्परेचर फिल लाइट की सुविधा भी मिलती है। कैमरे में मिलने वाले फीचर्स में नाइट, पोर्ट्रेट, फोटो, वीडियो, माइक्रो मूवी, डुअल व्यू, 50 मेगापिक्सेल मोड, पैनो, अल्ट्रा एचडी डॉक्यूमेंट, स्लो-मो, टाइम-लैप्स, सुपरमून, प्रो और फूड मोड शामिल हैं।

vivo v70 lite 5G launched quietly

बैटरी की बात करें तो, नए वीवो V70 लाइट 5G में 6500mAh की बैटरी है और यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 194 ग्राम वजनी इस फोन का साइज 163.77x76.28x7.59 एमएम है। इसका बैक पैनल प्लास्टिक कंपोजिट शीट का उपयोग करके बनाया गया है। इसमें 5G + 5G डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट, दो नैनो सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई 2.4 गीगाहर्ट्ज / 5 गीगाहर्ट्ज, ब्लूटूथ 5.4, USB 2.0, जीपीएस, ओटीजी, एनएफसी और जीपीएस, बेईडू, ग्लोनैस, गैलीलियो और क्यूजेडएसएस के जरिए लोकेशन सपोर्ट मिलता है।

इतनी है फोन की कीमत, फ्री मिलेंगे इसे प्रोडक्ट

वीवो V70 लाइट 5G अब यूएई में स्टैंडर्ड 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB के दो स्टोरेज ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत AED 1,099 (करीब 28,500 रुपये) है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत AED 1,299 (करीब 33,700 रुपये) है। दोनों वेरिएंट अब खरीदने के लिए वीवो यूएई की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड हैं।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो यूएई के ग्राहकों को AED 399 की कीमत वाली GCC वारंटी, AED 699 की कीमत की 24 महीने की वारंटी, AED 699 की कीमत की 12 महीने की स्क्रीन प्रोटेक्शन, AED 399 की कीमत की V-प्रीमियर स्मार्ट वॉच और AED 199 की कीमत के ब्लैक कलर में V प्रीमियर ईयरबड्स मुफ्त मिलेंगे।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।