इतनी होगी 200MP कैमरे वाले Vivo V70 FE की कीमत, 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा फोन
Vivo भारतीय बाजार में 2 अप्रैल को Vivo V70 FE स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। लॉन्च से फोन की कीमत सामने आ गई है। अगर आप भी इस 200MP कैमरा वाले धांसू स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देखें कितना रखना होगा बजट…

पिछले महीने Vivo V70 और V70 Elite लॉन्च करने के बाद, Vivo इस सीरीज में अपने अगले लॉन्च की तैयारी में जुट गया है। अब वीवो भारतीय बाजार में 2 अप्रैल को Vivo V70 FE स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर पहले ही लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। और अब एक टिप्स्टर ने इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है। फोन कई बेहतरीन फीचर्स के साथ डेब्यू करेगा। माइक्रोसाइट से कंफर्म हो गया है कि फोन में 200 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी भी मिलेगी। चलिए जानते हैं इस फोन को खरीदने के लिए आपको कितना बजट रखना होगा...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo V70 FE के फुल स्पेसिफिकेशन्स
कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसके साथ ही इसमें HDR10+ सपोर्ट और 1,900 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी। वीवो का दावा है कि V70 FE में 7000mAh की एक बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 60 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा और फुल चार्ज में 43.8 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम प्रदान करेगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो, इसका ग्लोबल वेरिएंट 7360-Turbo चिपसेट पर चलता है और उम्मीद है कि भारतीय मॉडल में भी ऐसा ही सेटअप होगा, हालांकि Vivo ने अभी तक प्रोसेसर के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।
फोटोग्राफी के लिए, V70 FE में OIS के साथ 200-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा क्लियर मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक AI Aura लाइट भी दी गई है। सेल्फी के लिए, इस फोन में ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वीवो का AI फोटोग्राफी सुइट भी बैकग्राउंड में इमेज को बेहतर बनाने का काम करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सॉफ्टवेयर के मामले में, यह डिवाइस Origin OS 6 के साथ Android 16 पर चलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। दावा है कि फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 120 मिनट तक डूबा रह सकता है। 48 घंटे बारिश में भीगने पर भी इस कुछ नहीं होगा।
इतनी हो सकती Vivo V70 FE की कीमत (लीक के अनुसार)
टिप्स्टर संजू चौधरी ने फोन के बॉक्स की तस्वीर शेयर की है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की एमआरपी 41,999 रुपये है। हालांकि, इसकी असल सेलिंग प्राइस लगभग 37,999 रुपये होने की उम्मीद है। यह डिवाइस 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा और यह Flipkart, Amazon और Vivo के अपने स्टोर पर उपलब्ध होगा। दिलचस्प बात यह है कि लीक से पता चलता है कि यह चीनी टेक दिग्गज इस मॉडल के लिए ऑफलाइन बिक्री पर ज्यादा ध्यान दे सकती है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





8GB/12GB/16GB RAM





