7000mAh की बैटरी के साथ आया Vivo का नया वॉटरप्रूफ फोन, मिलेगा 200MP का मेन कैमरा
वीवो ने मार्केट में अपना नया फोन- V70 FE लॉन्च किया है। फोन का मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का है। इसमें कंपनी 7000mAh की पावरफुल बैटरी ऑफर कर रही है। यह बैटरी 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

वीवो (Vivo) ने मार्केट में अपना नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट फोन का नाम - Vivo V70 FE है। यह फोन धांसू कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का है। इसमें कंपनी 7000mAh की पावरफुल बैटरी ऑफर कर रही है। फोन में दिया गया डिस्प्ले भी जबर्दस्त है और यह 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वीवो ने इस फोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। यह 12जीबी तक रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इंडोनेशिया में इसकी शुरुआती कीमत IDR 6,499,000 (करीब 35,500 रुपये) है। यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए वीवो इंडोनेशिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो गया है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वीवो V70 FE के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी स फोन में 6.83 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह एमोलेड डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1900 निट्स का है। यह HDR10+ कॉन्टेंट को भी सपोर्ट करता है। वीवो का यह फोन 12जीबी तक की LPDDR5 रैम और 512जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट ऑफर कर रही है।
फोटोग्राफी के लिए आपको इस डिवाइस में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा शामिल है। फोन का मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर किया जा रहा है।
फोन में दी गई बैटरी 7000mAh की है। यह बैटरी 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। कंपनी इस फोन को 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देगी। इसे कितने ओएस अपडेट मिलेंगे इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वीवो का यह लेटेस्ट फोन IP68 + IP69 रेटिंग वाली वॉटरप्रूफिंग के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इसमें अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। कनेक्टिलिटी के लिए आपको इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और IR ब्लास्टर जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। वीवो का यह फोन म्यूज पर्पल, ओशन ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर में आता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





8GB/12GB/16GB RAM





