Vivo का धमाका: ला रहा 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, 6 साल तक पुराना नहीं होने वाला फ्लैगशिप फोन

Feb 23, 2026 01:09 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ Vivo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर रहा है। अब लॉन्च से पहले Vivo V70 FE के फीचर्स लीक हो गए हैं:

Vivo का धमाका: ला रहा 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, 6 साल तक पुराना नहीं होने वाला फ्लैगशिप फोन

Vivo अपनी V70 सीरीज के तहत एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में विवो ने Vivo V70 और V70 Elite को पेश किया गया है और अब Vivo V70 FE नाम से एक और मॉडल जल्द ही पेश होने वाला है। लीक रिपोर्ट के अनुसार यह फोन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में फ्लैगशिप फोन जैसा है। Vivo V70 FE शानदार बैटरी और कैमरा से लैस है। खास बात यह है कि इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की खबर है, जो इसे बैटरी के मामले में बेहद मजबूत बना सकती है। इतना ही नहीं, Vivo इस फोन के साथ 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर सकता है। इस प्राइस रेंज में इतने लंबे अपडेट कम ही देखने को मिलते हैं। बड़े डिस्प्ले, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ यह फोन उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो लंबे समय तक चलने वाला और भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं।

Vivo V70 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

लीक जानकारी के अनुसार Vivo V70 FE में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद फोन आराम से पूरा दिन या उससे भी ज्यादा चल सकता है। वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया जैसे काम करने वालों के लिए यह बैटरी बड़ी राहत साबित हो सकती है। रिपोर्ट्स में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी बात कही जा रही है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा। फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। 120Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग और ऐप्स का इस्तेमाल और ज्यादा स्मूद लगेगा।

Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिए जाने की चर्चा है। इतना हाई-रेजोल्यूशन कैमरा इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा और फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है। इससे साफ और डिटेल वाली फोटो लेने में मदद मिलेगी। कम रोशनी में भी बेहतर फोटो मिलने की उम्मीद है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity सीरीज का प्रोसेसर मिल सकता है। यह चिप रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए बेस्ट है। Vivo V70 FE की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा। लीक के अनुसार फोन में IP68 या IP69 रेटिंग भी मिल सकती है। इसका मतलब है कि फोन पानी और धूल से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा। Vivo के पिछले मॉडल की कीमतों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Vivo V70 FE की कीमत भारत में 30,000 से 39,999 रुपए के बीच हो सकती है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।