सस्ते में आ रहा है 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo फोन, फीचर्स हुए लीक
सामने आया है कि Vivo पावरफुल कैमरा वाला नया बजट फोन लाने की तैयारी में है। Vivo V70 FE बजट सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन साबित हो सकता है और इसमें 200MP कैमरा सेटअप मिलेगा।

स्मार्टफोन मेकर Vivo अपने बजट V-series स्मार्टफोन लाइनअप को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में लीक हुई जानकारी और प्रिव्यू इमेज के मुताबिक, नया Vivo V70 FE अफॉर्डेबल प्राइस पर जल्द ही लॉन्च हो सकता है। यह फोन अपने सेगमेंट में धाकड़ फीचर्स के साथ नजर आ रहा है, जो इसे बजट स्मार्टफोन मार्केट में खास बनाएंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
डिवाइस का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 200MP मेन कैमरा है। लीक हुए प्रिव्यू पोस्टर में इस कैमरे को साफ देखा जा सकता है। यह दिखाता है कि Vivo ने फोटोग्राफी को इस मॉडल में प्राथमिकता दी है। फोन के रियर में एक सेकेंडरी कैमरा भी नजर आ रहा है, लेकिन इसके फीचर्स और रेजॉल्यूशन के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, 200MP कैमरा बजट सेगमेंट में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करते हैं।
सामने आई डिवाइस से जुड़ी यह जानकारी
लीक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V70 FE दो वेरिएंट में आएगा। पहला वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि दूसरा 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन होगा। प्रोसेसिंग के लिए फोन MediaTek के Dimensity 7300 SoC पर चलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 OS के साथ OriginOS 6 कस्टम स्किन पर काम करेगा। यह कॉम्बिनेशन बजट स्मार्टफोन में स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने की उम्मीद जगाता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स भी इस फोन को खास बनाते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि Vivo V70 FE में 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। इतना बड़ा बैटरी पैक लंबी बैटरी लाइफ और लगातार गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया के लिए पर्याप्त शक्ति देगा। इसके साथ ही, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक चार्जिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
डिजाइन के मामले में Vivo V70 FE स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लगता है। लीक इमेज से पता चला है कि फोन दो कलर ऑप्शंस- डार्क ब्लू और लैवेंडर, में उपलब्ध होगा। इसका लुक प्रीमियम फील देता है और खासकर युवा यूजर्स को पसंद आ सकता है।
बता दें, बेहतरीन कैमरा फोन्स की बात हो तो Vivo का नाम जरूर आता है। कंपनी की Vivo X300 सीरीज को महंगे DSLR कैमरा तक को टक्कर देती है। ऐसे में अगर कंपनी बजट या मिडरेंज प्राइस पर 200MP कैमरा वाले फोन लाती है तो बाकी स्मार्टफोन ब्रैंड्स की सीधी टक्कर मिल सकती है और कैमरा से जुड़ा कॉम्पिटीशन तेज हो सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





8GB/12GB/16GB RAM







