Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Vivo V70 and V70 Elite India Launch soon feature pro grade Zeiss camera fast charging in mid range segment in February
प्रो ग्रेड कैमरा, फास्ट चार्जिंग, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिड-रेंज में आ रहे Vivo V70 और V70 Elite, जानें कब होंगे लॉन्च

प्रो ग्रेड कैमरा, फास्ट चार्जिंग, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिड-रेंज में आ रहे Vivo V70 और V70 Elite, जानें कब होंगे लॉन्च

संक्षेप:

Vivo V70 और V70 Elite स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं। यह फोन Snapdragon 7 Gen 4, Zeiss कैमरा और OriginOS 6 जैसे फीचर्स के साथ फरवरी 2026 में आ सकते हैं। जानें लॉन्च टाईमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक।

Jan 14, 2026 12:09 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के स्मार्टफोन बाजार में Vivo V70 Series अब जल्द ही दस्तक देने वाली है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo V70 और Vivo V70 Elite दोनों जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकते हैं, संभवतः फरवरी 2026 के मिड के आस-पास। यह सीरीज पिछले साल लॉन्च हुए Vivo V60 का अगला अपग्रेड वर्जन होगी और इसमें बेहतर परफॉर्मेंस, 5G सपोर्ट और ZEISS लेन्स कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, Android 16-based OriginOS 6 और Sony कैमरा सेंसर के साथ आएंगे, फोन की कीमत मिड-रेंज सेगमेंट में होगी जो इन्हें पावरफुल और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं।

Vivo V70 Series लॉन्च की उम्मीद कब?

टिपस्टर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo V70 Series की लॉन्च डेट को मध्य फरवरी 2026 तक रखा जा रहा है। इसका मतलब है कि आने वाले कुछ हफ़्तों में कंपनी इस नई सीरीज को आधिकारिक तौर पर भारत में पेश कर सकती है। इससे पहले यह सीरीज BIS सर्टिफिकेशन में देखी जा चुकी है, जिससे अंदाज़ और भी पक्का होता है कि भारत में लॉन्च करीब है।

ये भी पढ़ें:Aadhaar से कौनसा मोबाइल नंबर है लिंक जरूर कर लें ऐसे चेक, वरना अटक जाएंगे कई काम

दो मॉडल Vivo V70 और V70 Elite

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Vivo V70 Series में दो मुख्य मॉडल होंगे:

Vivo V70 (standard)

Vivo V70 Elite

ये दोनों मॉडल फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में अलग-अलग सेगमेंट में जाएंगे। V70 Elite को संभवतः थोड़ा पावरफुल और प्रीमियम अनुभव देने के लिए ट्यून किया गया है, जबकि सामान्य V70 को मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Vivo V70 और V70 Elite के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V70 और V70 Elite दोनों में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो ताज़ा Android app और गेमिंग पर शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह प्रोसेसर पहले के V60 में इस्तेमाल किए गए चिपसेट से अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है। इस चिपसेट के साथ Adreno GPU मिलने से यूजर्स को फ्लूइड UI, स्मूद गेमिंग और अच्छा मल्टी-टास्किंग अनुभव मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:मौका! 31 जनवरी तक इन 4 प्लान्स से करें रिचार्ज FREE मिल रहा 182GB तक Extra Data

एक और महत्वपूर्ण खासियत यह है कि Zeiss optics के कैमरा लेंस V70 सीरीज में वापस आ सकते हैं। Zeiss को कैमरा दुनिया में शानदार इमेज क्वालिटी देने वाली टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है और इसका V-सीरीज में होना इसे कैमरा-लवर यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। Sony के कैमरा सेंसर के साथ Zeiss ट्यूनिंग होने से फोटो और वीडियो क्वालिटी में बेहतर कलर, डीटेल और शार्पनेस का अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Vivo V70 Series में OriginOS 6 मिलेगा, जो Android 16 पर आधारित है। OriginOS 6 यूजर इंटरफेस को आसान, स्मार्ट और स्पीड-फ्रेंडली बनाता है। यह UI थोड़ा अलग फील देता है बनाम सामान्य Android के मुकाबले, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर होता है। FCC और अन्य regulatory लिस्टिंग की रिपोर्ट बताती है कि फोन में 5G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC जैसी आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। यह फीचर्स आधुनिक स्मार्टफोन की जरूरतों के हिसाब से काफी जरूरी हैं। लीक के अनुसार V70 का एक वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ दिखा है।

ये भी पढ़ें:मौका! ₹12000 तक सस्ते हुए OnePlus के 7300mAh बैटरी, DSLR जैसे कैमरा वाले फोन्स
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।