Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Vivo V60 5G with 50MP selfie camera on 8000 rupees discount Here is the best Amazon deal
50MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo फोन पर बंपर छूट, ₹8000 सस्ते में खरीदने का मौका

50MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo फोन पर बंपर छूट, ₹8000 सस्ते में खरीदने का मौका

संक्षेप:

वीवो का 50MP सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन Vivo V60 5G खास डिस्काउंट पर Amazon पर खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस पर कई ऑफर्स का फायदा दिया जा रहा है। 

Dec 22, 2025 01:38 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बेस्ट कैमरा वाले स्मार्टफोन्स की बात करें तो Vivo डिवाइसेज का नाम जरूर आता है। अगर आपको पावरफुल सेल्फी कैमरा वाले फोन की तलाश है तो Vivo V60 5G अच्छा विकल्प बन सकता है। इस डिवाइस में 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ धाकड़ परफॉर्मेंस मिलती है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर खास छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।

लिमिटेड टाइम डील के चलते फोन पर 8000 रुपये तक की सीधी छूट ली जा सकती है। डिवाइस का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP ZEISS सुपर टेलीफोचो सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा Vivo V60 5G की 6500mAh क्षमता वाली बैटरी को 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वाटरप्रूफ बिल्ड ऑफर करता है।

ये भी पढ़ें:Vivo और iQOO यूजर्स के लिए नए साल से पहले खुशखबरी! आ गया Android 16 अपडेट

इन ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदें

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Vivo V60 5G के 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट को 38,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में 3000 रुपये की एक्सट्रा छूट मिल सकती है। इस तरह डिवाइस पर कुल 8000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन तीन कलर ऑप्शंस- मिस्ट ग्रे, ऑस्पिशियस गोल्ड और मूनलिट ब्लू में उपलब्ध है।

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में 37,049 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

ये भी पढ़ें:साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये ऐप्स, Apple ने कर दिया खुलासा

ऐसे हैं Vivo V60 5G के स्पेसिफिकेशंस

वीवो फोन में 6.77 इंच का क्वॉड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1600nits की पीक लोकल ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। इसमें 50MP ग्रुप सेल्फी कैमरा के अलावा बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 50MP मेन OIS कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 8MP वाइड-एंगल कैमरा सेंसर्स शामिल हैं। इस फोन की 6500mAh बैटरी को 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। Vivo V60 5G में कई AI फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।