रील बनाने के लिए धांसू फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का, बैटरी 6500mAh की, 3500 रुपये का डिस्काउंट भी

Feb 23, 2026 01:20 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

वीवो V60 5G अमेजन पर बेस्ट डील में मिल रहा है। फोन पर कंपनी 3500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह फोन 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस है। फोन में आपको 6500mAh की बैटरी मिलेगी। यह फोन वॉटरप्रूफ भी है।

रील बनाने के लिए धांसू फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का, बैटरी 6500mAh की, 3500 रुपये का डिस्काउंट भी

रील बनाने के लिए एक जबर्दस्त सेल्फी कैमरा और दमदार बैटरी वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो Vivo V60 5G आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन साबित हो सकता है। फोन 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस है। साथ ही इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है। फोन के टॉप वेरिएंट- 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज की कीमत अमेजन इंडिया पर 45999 रुपये है। फोन पर 28 फरवरी तक 3500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन 2299 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है।

फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

वीवो V60 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 2392 × 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.77 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह क्वॉड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 5000 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी डायमंड ग्लास शील्ड ऑफर कर रही है। फोन 16जीबी तक की LPDDR4x रैम और 512जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में अड्रीनो 722 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 दिया गया है।

vivo v60e

ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट वाले इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ऑरा लाइट के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस शामिल है। फोन में ऑफर किया जा रहा मेन और टेलिफोटो कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड करता है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।