17 मार्च को आ रहा Vivo का फास्टेस्ट 5G फोन, 7200mAh बैटरी के साथ मिड-रेंज में मचाएगा धमाल

Mar 10, 2026 02:22 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

17 मार्च को लॉन्च होने जा रहा 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स वाला Vivo T5x 5G फोन। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा।

17 मार्च को आ रहा Vivo का फास्टेस्ट 5G फोन, 7200mAh बैटरी के साथ मिड-रेंज में मचाएगा धमाल

स्मार्टफोन कंपनी Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। Vivo T5x 5G स्मार्टफोन 17 मार्च को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन पिछले साल आए Vivo T4x 5G का अपग्रेड वर्जन होगा। लॉन्च के बाद यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart और Vivo.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा और इसकी कीमत करीब 23 हजार रुपये से कम हो सकती है।

Vivo T5x 5G में मिलेगी बड़ी बैटरी

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरियों में से एक होगी। इससे यूजर्स को लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी और बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी को भी कम समय में चार्ज किया जा सकेगा।

दमदार प्रोसेसर और तगड़ी परफॉर्मेंस

Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए काफी पावरफुल माना जाता है और इससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर हो सकता है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क में 10 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन की परफॉर्मेंस काफी तेज हो सकती है। फोन में 8GB RAM और 128GB या उससे ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं।

डिस्प्ले और कैमरा

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में लगभग 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

फोन होगा मजबूत और सुरक्षित

Vivo T5x 5G में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी संभावना है। इसका मतलब है कि यह फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा फोन में Android 16 पर आधारित OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

Vivo T5x 5G की संभावित कीमत

पॉपुलर टिपस्टर्स के मुताबिक Vivo इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकता है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 20,000 से 23,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।