Vivo लाया 5500mAh बैटरी, Android 16 और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती वाला फोन, कीमत ₹14 हजार से कम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

vivo ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन vivo T5e लॉन्च कर दिया है, जिसमें 5500mAh बैटरी, Android 16 आधारित OriginOS 6 और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। 

vivo T5e Launched
vivo T5e Launched

चाइनीज टेक कंपनी Vivo ने भारतीय मार्केट में अपना नया बजट फोन vivo T5e लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन को खासतौर पर युवा प्रोफेशनल्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी, AI बेस्ड फीचर्स और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस दिया गया है। vivo T5e में 5500mAh की बैटरी, Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6, UNISOC T7225 प्रोसेसर और IP64 डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

नए vivo T5e की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5500mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। दावा किया गया है कि फोन में 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया उपयोग और 28 घंटे तक वॉइस कॉलिंग की जा सकती है। फोन में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।

मिले बैटरी से जुड़े खास फीचर्स

कंपनी ने दावा किया है कि बैटरी चार साल तक बेहतर हेल्थ बनाए रखेगी। इसमें रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। बैटरी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Battery Life Extender, Super Battery Saver Mode, Sleep Standby Optimization और Multi-Dimension Charging Protection जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

मजबूत डिजाइन और IP64 रेटिंग

vivo T5e को रोज के कठिन इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्मार्टफोन Military-Grade Durability के साथ आता है, जिससे यह हल्के-फुल्के झटकों और गिरने की स्थिति में बेहतर सेफ्टी ऑफर करता है। साथ ही इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाने में मदद करती है।

फोन में Wet-Hand Touch और Greasy-Hand Touch फीचर भी दिया गया है। यानी यदि आपके हाथ गीले हों या उन पर हल्का तेल लगा हो, तब भी स्क्रीन आसानी से काम करती है। कंपनी ने फोन में एडवांस कुशनिंग स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया है, जिससे अंदर मौजूद जरूरी कंपोनेंट्स को एक्सट्रा सुरक्षा मिलती है।

90Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

vivo T5e में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग और ऐप्स के बीच नेविगेशन पहले से ज्यादा स्मूद फील होता है। डिस्प्ले में Sleep Comfort Mode और इंटेलिजेंट ब्राइटनेस कंट्रोल भी दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में UNISOC T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB RAM के साथ 4GB एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल 8GB तक RAM का एक्सपीरियंस मिलता है। वहीं स्टोरेज को 2TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Android 16 बेस्ड OriginOS 6

स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें कई AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स की रोजमर्रा की जरूरतों को आसान बनाते हैं। AI Creation की मदद से टेक्स्ट का सारांश तैयार किया जा सकता है, कंटेंट का ट्रांसलेशन किया जा सकता है और उसे दोबारा बेहतर तरीके से लिखा जा सकता है।

इसके अलावा vivo DocMaster दस्तावेजों को मैनेज करने में मदद करता है, जबकि AI Cutout फीचर किसी फोटो से सब्जेक्ट को आसानी से अलग कर नया बैकग्राउंड लगाने का विकल्प देता है। वहीं vivo Documents फीचर स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स को ज्यादा साफ बनाने में मदद करता है।

ऐसा है कैमरा और डिजाइन

फोटोग्राफी के लिए vivo T5e में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो स्मार्टफोन Shadow Grey और Aero Blue दो कलर्स में उपलब्ध है। इसमें मैट फिनिश फ्रेम, मिनिमलिस्ट कैमरा मॉड्यूल और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे फोन प्रीमियम लुक के साथ कंफर्टेबल ग्रिप भी ऑफर करता है।

इतनी रखी गई vivo T5e की कीमत

vivo T5e को भारत में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इसके लिए बैंक ऑफर्स अलग से मिल सकते हैं। स्मार्टफोन की सेल शुरू हो चुकी है और इसे vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और देशभर के पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Vivo लाया 5500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती वाला फोन; कीमत ₹13999