पूरे 7000 रुपये महंगा हुआ Vivo का ये फोन, ग्राहकों को लगा बड़ा झटका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vivo T5 Pro की कीमत में भारत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है और इसका 256GB वेरिएंट अब 7,000 रुपये तक महंगा हो गया है। नई कीमतों के बाद फोन की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये हो गई है।

Vivo T5 Pro
Vivo T5 Pro की कीमत कंपनी ने 7000 रुपये तक बढ़ा दी है।

मिड-प्रीमियम डिवाइस Vivo T5 Pro खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ा झटका है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। इस बार कीमत में 7,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है, जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। Smartprix की रिपोर्ट के मुताबिक, नई कीमतें 19 अगस्त 2026 को सामने आई हैं और फोन के दोनों वेरिएंट पहले के मुकाबले काफी महंगे हो गए हैं।

कीमत बढ़ने के बाद Vivo T5 Pro का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 41,999 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले इस मॉडल की कीमत 35,999 रुपये थी। यानी इस वेरिएंट पर एक साथ 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 46,999 रुपये हो गई है, जो पहले 39,999 रुपये में बिक रहा था। इस मॉडल की कीमत में सीधे 7,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

तीसरी बार बढ़ाई गई है कीमत

खास बात यह है कि Vivo T5 Pro की कीमत में यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। फोन को अप्रैल 2026 में भारत में 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल के लिए 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके बाद जून में दोनों वेरिएंट की कीमत 3,000 रुपये बढ़ाई गई और जुलाई में भी 3,000 रुपये का इजाफा किया गया। अब अगस्त में तीसरी बार कीमत बढ़ाई गई है।

इस तरह लॉन्च कीमत से तुलना करें तो Vivo T5 Pro का बेस वेरिएंट अब कुल 12,000 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं 8GB+256GB मॉडल की लॉन्च कीमत के मुकाबले अब ग्राहकों को 13,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। यानी कुछ ही महीनों में इस फोन की कीमत में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

इस वजह से बढ़ाई गई है कीमत

Vivo ने कीमत बढ़ाने की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, Smartprix की रिपोर्ट में इस बढ़ोतरी को DRAM और NAND मेमोरी की बढ़ती लागत से जोड़ा गया है। AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है, जिसका असर स्मार्टफोन की लागत पर भी पड़ सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि Vivo ने खुद इस वजह की पुष्टि नहीं की है।

Vivo T5 Pro के फीचर्स की बात करें तो फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP का Sony IMX882 मुख्य कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़पूरे 7000 रुपये महंगा हुआ Vivo का ये फोन, ग्राहकों को लगा बड़ा झटका