15000 रुपए से कम में आ रहा 6500mAh बैटरी, दमदार प्रोसेसर के साथ आ रहा Vivo का नया Lite 5G फोन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vivo T5 Lite के लॉन्च से पहले Google Play डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। फोन में 6500mAh बैटरी, दमदार प्रोसेसर और 5G सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10,000 से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है।

15000 रुपए से कम में आ रहा 6500mAh बैटरी, दमदार प्रोसेसर के साथ आ रहा Vivo का नया Lite 5G फोन

कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाले स्मार्टफोन खरीदना हर कोई पसंद करता है। इसी बीच Vivo अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite को लॉन्च करने की तैयारी में दिखाई दे रहा है। लॉन्च से पहले यह फोन Google Play Console डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है, जिसके बाद इसके फीचर्स और भारत लॉन्च को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फोन में MediaTek प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबे बैटरी बैकअप जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Vivo की T सीरीज पहले भी बजट और मिड-रेंज यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर रही है। अब कंपनी T5 Lite के जरिए Redmi, Realme, Poco और iQOO जैसे ब्रांड्स को चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

Vivo T5 Lite फोन 6500mAh की बैटरी को सपोर्ट करेगा। अब 91mobiles ने Google Play पर डिवाइसों की लिस्ट से बताया है कि Vivo T5 Lite फोन 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहा है।

Vivo T5 Lite के फीचर्स (लीक)

Vivo T5 Lite 44W 5G में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। यह बैटरी पूरे दिन या उससे ज्यादा देर तक चल सकती है। वहीं Vivo T4 Lite में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। Vivo T5 Lite में MediaTek Dimensity 6300 या Dimensity 6400 चिपसेट होने की भी उम्मीद है। अगर ऐसा है, तो यह एक अपग्रेड होगा क्योंकि T4 Lite में Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

स्मार्टफोन में IP65 रेटिंग, SGS फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी होने की भी उम्मीद है। बजट सेगमेंट में IP65 रेटिंग आम बात है, लेकिन अतिरिक्त ड्यूरेबिलिटी निश्चित रूप से Vivo T5 Lite को बेस्ट ऑप्शन बना देगी। यह हैंडसेट दो रंगों में लॉन्च हो सकता है: वेव ब्लू और ट्वाइलाइट शैडो।

Vivo T4 Lite को भारत में पिछले साल जून में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ एक बजट फोन के रूप में लॉन्च किया गया था। अब Vivo T5 Lite के 15,000 रुपये से कम में लॉन्च होने की उम्मीद है। अगर आप अभी एक नया बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo T5 Lite 5G के आधिकारिक लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।