Vivo T5 Lite 44W 5G की सेल शुरू, 6500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी
Vivo T5 Lite 44W 5G भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इसमें 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, AI फीचर्स और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में अपने नए Vivo T5 Lite 44W 5G की सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी वाला 5G फोन खरीदना चाहते हैं। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 44W FlashCharge सपोर्ट और ढेरों AI फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसे मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP65 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo T5 Lite 44W 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने के लिए तैयार की गई है। इसके साथ मिलने वाला 44W FlashCharge फोन को कम समय में चार्ज करने में मदद करता है, जिससे बार-बार चार्जर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
ऐसे हैं फोन्स के बाकी स्पेसिफिकेशंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo T5 Lite 44W 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Funtouch OS पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का AI रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा ऐप में AI बेस्ड कई फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो फोटो एडिटिंग और इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
Vivo ने इस फोन में कई Smart AI फीचर्स भी दिए हैं। इनमें AI Erase, AI Photo Enhance, AI Document Mode, AI Screen Translation और Circle to Search जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स यूजर्स की रोजमर्रा की जरूरतों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी कंपनी ने इस फोन पर खास ध्यान दिया है। Vivo T5 Lite 44W 5G को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा इसमें SGS Five-Star Drop Resistance और IP65 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस भी दिया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
पहली सेल में मिलेंगे खास फीचर्स
डिवाइस की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके अलावा 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC Bank, SBI Bank और Axis Bank के कार्ड से भुगतान करने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस 18,499 रुपये हो जाता है। इसके अलावा ग्राहक 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकते हैं। स्मार्टफोन की सेल Flipkart, Vivo India e-Store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।




Cosmic Blue







