कंफर्म, इस दिन लॉन्च होगा 6500mAh बैटरी वाला Vivo T5 Lite 5G फोन, इसमें 44W चार्जिंग भी
Vivo T5 Lite 44W 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे बाजार में डेब्यू करेगा। फोन को फ्लिकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इसमें 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
Vivo T5 Lite भारत मेमं लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया कि भारत में Vivo T5 Lite 44W स्मार्टफोन 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर से यंगस्टर्स और एक्टिव लाइट स्टाइल वाले यूजर्स के लिए एक फीचर रिच फोन के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह स्मार्टफोन एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के कामों को संभालने के लिए लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत और टिकाऊ बॉडी और AI फीचर्स के साथ आता है। यह Vivo T4 Lite 5G का अपग्रेड वर्जन है, जिसे पिछले साल जून में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। नए मॉडल में क्या-क्या नया मिलेगा, चलिए जानते हैं...

Vivo T5 Lite 44W में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनका मकसद लगातार अच्छा परफॉर्मेंस और मजबूती देना है:
इस फोन में 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल के हिसाब से बनाया गया है। इसमें 44W की फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे चार्जिंग में लगने वाला समय कम हो जाता है। इसमें 120 हर्ट्ज का स्मूद डिस्प्ले है जो 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है, ताकि सीधी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है, जो मेनस्ट्रीम 5G कनेक्टिविटी और बेहतर प्रोसेसिंग क्षमता देता है।
बॉडी मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करने के लिए बनाई गई है और यह धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग े साथ आती है, जो इसे छींटों और धूल भरे वातावरण से सुरक्षा प्रदान करती है। ऑफिशियल टीजर में फोन लाइट ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में और डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिखाई दे रहा है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
T5 लाइट 44W फोन Android-बेस्ड नए इंटरफेस OriginOS 6 पर चलता है। फोन कई AI फीचर्स भी पैक करता है, जिससे रोजमर्रा के कई काम आसानी से हो जाते हैं। अपकमिंग Vivo T5 Lite 5G में AI क्रिएशन, AI कैप्शन्स, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, AI डॉक्यूमेंट्स और प्राइवेट स्पेस जैसे AI फ़ीचर्स शामिल होंगे।
उपलब्धता
लॉन्च के बाद, Vivo T5 Lite 5G 44W की बिक्री Flipkart के साथ-साथ Vivo India के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर भी होगी। बता दें कि मौजूदा मॉडल Vivo T4 Lite 5G को पिछले साल जून में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 50-मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है और इसमें IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बॉडी है। इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


