आ गया Vivo T5, पानी के अंदर करेगा फोटोग्राफी, इसमें 7200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग भी
Vivo T5 की कीमत 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए MXN 5,799 (लगभग 32,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन फिलहाल वीवो मेक्सिको ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Vivo T5 को ब्लैक और गोल्डन जैसे कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।

Vivo T5 Launched With 7200mAh Battery: वीवो तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को अपडेट कर रहा है। अब कंपनी ने अपने नए फोन के तौर पर Vivo T5 को कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यह कंपनी की मिड-रेंज T5 लाइनअप का तीसरा मॉडल है, जो Vivo T5 Pro 5G और Vivo T5x 5G के साथ शामिल हुआ है। यह 4G फोन अभी दो कलर ऑप्शन और एक ही रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस नए वीवो फोन में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 सीरीज का चिपसेट लगा है। इसमें 7,200mAh की बैटरी भी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सेल का है। इसमें 8GB LPDDR4x रैम भी दी गई है। फोन फुल वॉटरप्रूफ है और पानी के अंदर भी फोटोग्राफी कर सकता है। कितनी है वीवो के नए 4G फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...
इतनी है Vivo T5 की कीमत
Vivo T5 की कीमत 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए MXN 5,799 (लगभग 32,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन फिलहाल वीवो मेक्सिको ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Vivo T5 को ब्लैक और गोल्डन जैसे कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।
चलिए अब एक नजर डालते हैं Vivo T5 के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स पर:
तेजतर्रार रैम और प्रोसेसर, डिस्प्ले भी बड़ा
नया Vivo T5 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Android 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 पर चलता है। इस फोन में 6.75-इंच का एचडी प्लस (720×1570 पिक्सेल) एलसीडी टचस्क्रीन लगा है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 83 प्रतिशत NTSC कवरेज और 1250 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है। नए फोन में क्वालकॉम के 6nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6s जेन 2 चिपसेट है, इस चिपसेट में 1.9 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए चार एफिशिएंसी कोर और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.9 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं। इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज भी है।
दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी
फोटोग्राफी के लिए, नया वीवो T5 एक डुअल रियर कैमरा सिस्टम से लैस है, जिसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन प्राइमरी कैमरा है। फोन में f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सेल का सेकेंडरी रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 32-मेगापिक्सेल (f/2.45) का फ्रंट कैमरा भी है। इसमें पीछे की तरफ एक एलईडी फ्लैश भी मिलती है। Vivo T5 में 7,200mAh की बैटरी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, बेइदौ, ग्लोनास, गैलीलियो और क्यूजेडएसएस का सपोर्ट शामिल है। फोन में मिलने वाले ऑनबोर्ड सेंसर्स की लिस्ट में एक्सेलेरोमीटर, एक एंबियंट लाइट सेंसर, एक ई-कंपास, एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक आईआर ब्लास्टर, एक जायरोस्कोप और सेफ्टी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। 219 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 166.64×78.43×8.39 एमएम है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


