इंतजार खत्म! अगले हफ्ते आएगा 7050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला Vivo T5 स्मार्टफोन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

vivo T5 भारत में 2 सितंबर को लॉन्च होगा और इसमें 7050mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek 7500 Turbo प्रोसेसर मिलेगा। इसे प्रीमियम-मिडरेंज सेगमेंट का हिस्सा बनाया जा सकता है। 

vivo T5 India Launch
vivo T5 को भारतीय मार्केट में 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

स्मार्टफोन मेकर Vivo India ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo T5 के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया है कि नया स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ भारतीय मार्केट में दस्तक देगा। vivo T5 को खास तौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्मार्टफोन में अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ तेज परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। कंपनी इस फोन को बुधवार, 2 सितंबर को लॉन्च करेगी।

Vivo T5 की सबसे खास बात इसका डिजाइन है। कंपनी ने फोन में नया Skyline Design दिया है, जो इसे आधुनिक और प्रीमियम लुक देने का काम करता है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शंस- Royal Bronze और Silver Green में पेश किया जाएगा। vivo का कहना है कि फोन का डिजाइन हर एंगल से अट्रैक्टिव नजर आएगा।

बेहद पतला डिजाइन और बड़ी बैटरी

फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके बावजूद कंपनी इसे अपने सेगमेंट का सबसे पतला 7000mAh से ज्यादा बैटरी वाला स्मार्टफोन बता रही है। बड़ी बैटरी का फायदा उन यूजर्स को मिल सकता है, जो लगातार वीडियो देखते हैं, गेमिंग करते हैं, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं या लंबे समय तक स्मार्टफोन पर काम करते हैं। पतले और हल्के फॉर्म फैक्टर के चलते फोन को हाथ में पकड़ना भी ज्यादा आरामदायक होने वाला है।

1.5K 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

Vivo T5 में कंपनी ने सेगमेंट-लीडिंग 1.5K 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देने की बात कही है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं। गेमिंग के दौरान भी 144Hz रिफ्रेश रेट बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देने में मदद कर सकता है। वहीं AMOLED पैनल की वजह से बेहतर कॉन्ट्रास्ट और गहरे ब्लैक मिलने की उम्मीद है।

MediaTek प्रोसेसर और AI फीचर्स पर फोकस

दमदार परफॉर्मेंस के लिए Vivo T5 में MediaTek 7500 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह प्रोसेसर तेज AI परफॉर्मेंस भी ऑफर करेगा। इसके साथ स्मार्टफोन में कई इंटेलिजेंट AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। हालांकि, vivo ने अभी इन AI फीचर्स की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में लॉन्च के दौरान यह देखना होगा कि कंपनी AI का इस्तेमाल कैमरा, फोटो एडिटिंग, प्रोडक्टिविटी या रोजमर्रा के स्मार्टफोन एक्सपीरियंस में किस तरह करती है।

डिवाइस से जुड़ी बाकी जानकारी और इसकी कीमत 2 सितंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में सामने आएगी। इस फोन को प्रीमियम-मिडरेंज सेगमेंट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़इंतजार खत्म! अगले हफ्ते आएगा 7050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला Vivo T5