Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Vivo T4x 5G price increased by 500 rupees get 16GB RAM 50MP camera 6500mAh battery now buy it just 14499 rupees
500 रुपए महंगा हुआ Vivo का AI इरेजर, 16GB रैम, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला लोहा फोन, अब खरीदें ₹14,499 में

500 रुपए महंगा हुआ Vivo का AI इरेजर, 16GB रैम, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला लोहा फोन, अब खरीदें ₹14,499 में

संक्षेप: Vivo ने अपने पावरफुल बैटरी वाले स्मार्टफोन Vivo T4x 5G की कीमत बढ़ा दी है। अब यह फोन 500 रुपये महंगा हो गया है। जानें नए प्राइस, बैंक ऑफर और फोन के शानदार फीचर्स जैसे 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा की पूरी जानकारी।

Tue, 11 Nov 2025 06:56 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vivo T4x 5G Price Increased: वीवो ने हाल ही में अपने सबसे दमदार बैटरी वाले फोन Vivo T4x 5G को महंगा कर दिया है। यह प्राइस हाईक फेस्टिवल सेल के बाद हुआ है। Vivo T4x 5G फोन में बड़ी बैटरी के साथ, धांसू कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर है। अगर आप भी 15,000 रुपये से कम में एक शानदार फीचर्स वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो अभी भी यह फोन अच्छा ऑप्शन है। जानें कितने रुपए बढ़ी कीमत और अब कितने में मिलेगा आपको फोन।

Vivo T4x 5G इतने रुपए हुआ महंगा

बता दें कि Vivo T4x 5G स्मार्टफोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला फोन अब 500 रुपए महंगा हो गया है। बता दें कि Vivo T4x 5G फोन 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह फोन अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर 14,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:बच्चों की टिकट बुकिंग के नियम बदले! 5 साल से कम के बच्चे Train में करें FREE सफर

पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। फोन पर मिलने वाली बैंक छूट HDFC बैंक, SBI और Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो मरीन ब्लू और पर्पल कलर में फोन को खरीदा जा सकता है।

Vivo T4x 5G में हैं कई धांसू फीचर्स

Vivo T4x 5G में कंपनी ने ऐसे कई शानदार फीचर्स दिए हैं जो इसे अपने सेगमेंट में एक दमदार 5G फोन बनाते हैं। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की पावरफुल बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देती है। साथ ही, यह 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करती है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को स्मूथ बनाता है। डिस्प्ले के लिए कंपनी ने इसमें 6.72 इंच का Full HD+ स्क्रीन दिया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है — यानी स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद रहेगा।

यह फोन Android 15 आधारित OS पर काम करता है और इसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो इसे शॉक, वाटर और डस्ट से सुरक्षा प्रदान करता है। कैमरा सेटअप में आपको 50MP का AI मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है, जो क्लियर और डिटेल्ड फोटोज़ देता है। इसके अलावा, रिंग लाइट और LED फ्लैश भी दी गई है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें ली जा सकती हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। साथ ही, इसमें एक खास AI Eraser फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपनी तस्वीरों में से अनचाही चीज़ों को आसानी से हटा सकते हैं। कुल मिलाकर, Vivo T4x 5G एक ऐसा फोन है जो बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में यूज़र्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।

ये भी पढ़ें:सिर्फ एक SMS भेजकर जानें आपका PAN-Aadhaar लिंक हुआ या नहीं? 2 मिनट में चलेगा पता
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।