Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़vivo t4r 5g launched as indias slimmest quad curved display smartphone
आ गया सबसे पतला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन, ऑफर में कीमत 17,499 रुपये, पहली सेल इस दिन

आ गया सबसे पतला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन, ऑफर में कीमत 17,499 रुपये, पहली सेल इस दिन

संक्षेप:

Vivo T4R 5G launched in india: वीवो ने आज (31 जुलाई) भारतीय बाजार में Vivo T4R को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले वाला भारत का सबसे पतला फोन है। ऑफर में यह 17,499 रुपये का मिलेगा। डिटेल में जानिए सबकुछ…

Jul 31, 2025 01:09 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vivo T4R 5G launched in india: कम दाम में धांसू 5G फोन चाहिए तो Vivo T4R 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने आज (31 जुलाई) इस फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले वाला भारत का सबसे पतला फोन है। फोन की मोटाई 7.39 एमएम है और यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट से लैस है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल सोनी IMX882 मेन रियर सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। बैंक ऑफर के बाद फोन 17,499 रुपये में मिलेगा। चलिए डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...

इतनी है Vivo T4R 5G की कीमत

भारत में Vivo T4R 5G की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 19,499 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 21,499 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 23,499 रुपये है। यह फोन 5 अगस्त से वीवो इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी फोन पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है, जिसका लाभ लेकर इसकी कीमत को कम किया जा सकता है। इसे 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी लिया जा सकता है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसे 17,499 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

vivo t4r 5g launched in indiavivo t4r 5g launched in india
ये भी पढ़ें:पहली सेल में मचेगी लूट, 6599 रुपये में मिलेगा यह स्मार्टफोन, इसमें 6300mAh बैटरी

चलिए अब एक नजर डालते हैं Vivo T4R 5G की खासियत पर:

vivo t4r 5g launched in india

सबसे पतला क्वाड कर्व्ड एमोलेड फोन

कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे स्लिम क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले फोन है। इसमें 6.77-इंच का फुल-एचडी प्लस (1080x2392 पिक्सेल) क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए SGS सर्टिफिकेशन मिलता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटचओएस 15 के साथ आता है। फोन में 12GB तक रैम एक्सटेंड करने की सुविधा मिलती है। कंपनी का कहना है कि यह अपने सेगमेंट के सबसे पावरफुल फोन में से एक है। फोन की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H रेटिंग के साथ आता है और SGS फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंट है और इसका फ्रंट डिस्प्ले डायमंड शिल्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।

फोन में दामदार कैमरा भी

फोटोग्राफी के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX882 मेन रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का बोकेह कैमरा लगा हुया है। सेल्फी के लिए, फोन में 32-मेगापिक्सेल का सेंसर है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। इसमें अंडर वॉटर फोटोग्राफी मोड मिलता है, जिससे पानी के अंदर भी फोटोग्राफी की जा सकती है। फोन में ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है, जिसमें AI डॉक्यूमेंट्स, सर्कल टू सर्च, AI नोट असिस्ट, AI स्क्रीन ट्रांसलेशन और AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट शामिल हैं। यूजर AI इरेज 2.0 और फोटो एन्हांस का उपयोग करके अपनी तस्वीरों को और भी बेहतर बना सकते हैं।

फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी भी

Vivo T4R 5G में 5700mAh की बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पानी और धूल से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है। सेफ्टी के लिए, फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है। फोन का वजन 183.5 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.39 एमएम है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।