अगले हफ्ते आ रहा है कर्व्ड डिस्प्ले वाला Vivo फोन, कीमत होगी ₹30 हजार से कम
Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo T4 Pro 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन 30 हजार रुपये से कम कीमत में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 6500mAh की बैटरी जैसे पावरफुल फीचर्स के साथ आएगा।

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में धूम मचाने के लिए Vivo T4 Pro 5G भारत में 26 अगस्त, 2025 को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे खास तौर पर परफॉर्मेंस सेंट्रिक फोन वाले यूजर्स के लिए ला रही है। इस फोन को 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच वाले प्राइस सेगमेंट में पेश किया जाएगा और इसमें कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो आमतौर पर ग्राहकों को फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं।
डिवाइस का बड़ा हाइलाइट इसका डिस्प्ले है और Vivo T4 Pro में 7.53mm अल्ट्रा-स्लिम क्वॉड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो ना केवल देखने में प्रीमियम लगेगा बल्कि यूजर्स का हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस भी शानदार बनाएगा। कैमरा सेटअप में भी कंपनी ने बड़ा अपग्रेड दिया है। फोन में 50MP Sony IMX882 3X टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स डिस्टेंस शॉट्स को बेहतरीन क्वॉलिटी में जूम के साथ कैप्चर कर पाएंगे।
मिडरेंज में मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो इसके पिछले मॉडल के मुकाबले काफी फास्ट और पावरफुल है। साथ ही इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिससे लंबे समय तक बिना चार्ज किए फोन यूज किया जा सकेगा। साथ ही इसे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलना भी तय है।
बता दें, Vivo इस फोन को अपने #GetSetTurbo और #TurboLife कैंपेन के साथ लॉन्च कर रहा है, यानी यह डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें स्पीड, स्टाइल और परफॉर्मेंस सभी का कॉम्बिनेशन अफॉर्डेबल प्राइस पर चाहिए। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 26 अगस्त की दोपहर 12 बजे होने वाले इस लॉन्च इवेंट को मिस नहीं करना चाहिए।
संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का QLED/AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है और 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का फायदा दिया जाएगा। इसके अलावा कैमरा सेटअप की बात करें तो 50MP मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोपिक 3x जूम मॉड्यूल (OIS) के साथ आएगा। इसपर खास लॉन्च ऑफर्स भी मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


