डील! 7300mAh बैटरी वाले Vivo फोन पर बड़ी छूट, ₹20 हजार के करीब रह गई कीमत

Feb 10, 2026 02:41 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वैलेंटाइन वीक में Vivo T4 5G पर बड़ा प्राइस कट देखने को मिल रहा है। 7300mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर और 50MP कैमरे वाला यह फोन Flipkart पर शानदार ऑफर्स के साथ मिल रहा है।

डील! 7300mAh बैटरी वाले Vivo फोन पर बड़ी छूट, ₹20 हजार के करीब रह गई कीमत

पावरफुल बैटरी वाला कैमरा फोन कम कीमत पर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको Flipkart का रुख करना चाहिए। यहां Valentines Week 2026 में स्मार्टफोन मेकर वीवो ने Vivo T4 5G पर बड़ी छूट देने का ऐलान किया है। इस फोन पर फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं और यह डिवाइस बेहतपीन वैल्यू ऑफर कर रहा है। हाइलाइट यह है कि इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7300mAh बैटरी मिलती है।

इन ऑफर्स के साथ खरीदें Vivo फोन

Vivo डिवाइस का ओरिजनल प्राइस 25,999 रुपये रखा गया है लेकिन Valentine Week ऑफर के साथ Flipkart इस फोन पर सीधे 11 प्रतिशत की छूट दे रहा है। इस डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत घटकर 22,999 रुपये रह गई है। यही नहीं, चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये तक का एक्सट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। वहीं Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को फ्लैट 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा दिया जा रहा है।

साथ ही, एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपना पुराना स्मार्टफोन देकर 19,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं, जिससे यह डील और भी बेहतरीन हो जाती है। ध्यान रहे, एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

ऐसे हैं Vivo T4 5G के स्पेसिफिकेशंस

Vivo T4 5G उन यूजर्स के लिए खास है जो बैटरी, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले, तीनों में कोई समझौता नहीं करना चाहते। इस फोन में 7300mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कुछ ही मिनट्स में चार्ज हो जाता है। इसमें 6.77 इंच का 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5000nits तक जाती है। धांसू परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB/12GB RAM और लेटेस्ट Android 15 का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो Vivo T4 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में IP65 रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सेफ भी रहता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।