
लॉन्च से पहले Vivo S50 की डिटेल लीक, भारत में भी धूम मचाएगा यह फोन; कैमरा, बैटरी सब दमदार
Vivo तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। कंपनी अब Vivo S50 Series को बाजार में लाने की तैयारी में है और कहा जा रहा है कि वीवो S50 सीरीज इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्च होने वाली है। फोन को भारत में बाद में Vivo V70 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। कंपनी अब Vivo S50 Series को बाजार में लाने की तैयारी में है और कहा जा रहा है कि वीवो S50 सीरीज इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में बेस Vivo S50 और Vivo S50 Pro Mini मॉडल शामिल होंगे। कंपनी ने आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ डिटेल्स टीज और रिवील की हैं। कुछ खास फीचर्स भी ऑनलाइन सामने आए हैं। कंपनी ने अब Vivo S50 के कलर ऑप्शन कंफर्म कर दिए हैं। फोन को भारत में बाद में Vivo V70 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है, शायद थोड़े कस्टमाइजेशन के साथ। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo S50 का डिजाइन और कलर्स (संभावित)
चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक पोस्ट में, कंपनी ने बताया है कि आने वाला वीवो S50 फोन कन्फेशन व्हाइट शेड में मिलेगा। खबर है कि यह इंस्पिरेशन पर्पल, सेरेन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में भी मिलेगा।
अभी तक, Vivo S50 Pro Mini को कंपनी ने पर्पल फिनिश में आने के लिए टीज किया है। यह शायद और भी कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा, और हम उम्मीद कर सकते हैं कि जैसे जैसे फोन का लॉन्च करीब आएगा, हमें इसके बारे में अन्य जानकारी भी मिल सकती है।
Vivo S50 के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
हम पहले से ही जानते हैं कि Vivo S50 में 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX882 1/1.95-इंच पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT700V 1/1.56-इंच प्राइमरी सेंसर हो सकता है। यह Android 16-बेस्ड ओरिजनओएस 6 के साथ भी आएगा।
इस बीच, टेक ब्लॉगर Anvin (@ZionsAnvin) का दावा है कि Vivo S50 में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.59-इंच की फ्लैट OLED 1.5K स्क्रीन हो सकती है। इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट के साथ 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज हो सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सेल का कैमरा मिल सकता है। इसमें 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी हो सकती है।
Vivo S50 में एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ्रेम होगा और दावा किया गया है कि यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। टिप्स्टर का सुझाव है कि Vivo S50 चीन के बाहर कुछ ग्लोबल मार्केट में Vivo V70 के रूप में फिर से लॉन्च हो सकता है। हम भारत में भी एक कस्टमाइज्ड वर्जन के आने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक ऐसे किसी मॉडल को कंफर्म नहीं किया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB RAM









