7 साल बाद भारत लौट रही Vivo S Series, लॉन्च से पहले कीमत और स्टोरेज डिटेल लीक; 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vivo S2 Series भारत में 7 साल बाद वापसी करने जा रही है। लॉन्च से पहले फोन की RAM, स्टोरेज, कलर ऑप्शन और संभावित कीमत लीक हो गई है। 

Vivo S2
Vivo S2 Series की भारत में होगी वापसी, लॉन्च से पहले सामने आए RAM, स्टोरेज और कीमत

Vivo अपनी पॉपुलर S Series को भारत में एक बार फिर लॉन्च करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि यह सीरीज करीब 7 साल बाद भारतीय बाजार में वापसी करने जा रही है। आखिरी बार कंपनी ने Vivo S1 को 2019 में भारत में लॉन्च किया था। Vivo S2 Series को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट, तीन आकर्षक कलर ऑप्शन और प्रीमियम सेगमेंट की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी के इंटरनल रिटेल लिस्टिंग में डेमो यूनिट्स की कीमत और संभावित रिटेल प्राइस भी सामने आई है। हालांकि, यह लॉन्च कीमत नहीं मानी जा रही है। Vivo की S Series हमेशा अपने स्टाइलिश डिजाइन, कैमरा और प्रीमियम लुक के लिए जानी जाती रही है।

दो स्टोरेज वेरिएंट में आ सकती है Vivo S2 Series

टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट कर बताया है कि Vivo S2 Series को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज

- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज

ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट में बड़ी फाइलें, 4K वीडियो और ऐप्स को आसानी से स्टोर किया जा सकेगा।

तीन प्रीमियम कलर ऑप्शन में होगी एंट्री

Vivo S2 Series को तीन नए और प्रीमियम रंगों में लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। फोन Sapphire Blue कलर में आएगा। यह गहरे नीले रंग का प्रीमियम शेड होगा। Regal Bronze एक ब्रॉन्ज फिनिश वाला कलर होगा। Silk White हल्के सफेद और सिल्की फिनिश के साथ आ सकता है।

Vivo S2 Series की संभावित कीमत

टिपस्टर अभिषेक यादव ने हाल ही में आने वाले Vivo S2 स्मार्टफोन की संभावित रिटेल कीमत शेयर की है।

8GB + 128GB: 43,000 रुपए

8GB + 256GB: 42,000 रुपए

लिस्टिंग में डेमो यूनिट्स की कीमतें भी बताई गई हैं, जो इस प्रकार हैं:

8GB + 128GB डेमो: 38,000 रुपए

8GB + 256GB डेमो: 42,000 रुपए

हालांकि, यह फाइनल लॉन्च प्राइस नहीं है। लॉन्च के समय कंपनी अलग कीमत का ऐलान कर सकती है। आमतौर पर इंटरनल रिटेल लिस्टिंग और बाजार में लॉन्च कीमत में अंतर देखने को मिलता है।

Vivo S2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (संभावित)

Vivo S2 फोन में 6.59-इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा, जिसमें 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट होगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की भी उम्मीद है। परफॉर्मेंस की बात करें तो, इस हैंडसेट में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ 8GB RAM और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। यह स्मार्टफोन ColorOS 16 पर चल सकता है, जो Android 16 पर आधारित एक स्किन है। Vivo इस डिवाइस को 7000mAh की बैटरी के साथ भी पेश कर सकता है, जो 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही, स्मार्टफोन में वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो, स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए डिवाइस के फ्रंट में 32MP का कैमरा भी दिया जा सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़7 साल बाद भारत लौट रही Vivo S Series, लॉन्च से पहले कीमत और स्टोरेज डिटेल लीक