भारत में धूम मचाएगा Vivo का नया फोन, सामने आई लॉन्च डिटेल और कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vivo अब S-सीरीज में एक नया फोन जोड़ने की तैयारी में जुट गई है। खबर है कि कंपनी अब Vivo S2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। एक टिप्स्टर ने Vivo S2 की भारतीय लॉन्च टाइम और कीमत की जानकारी दी है।

vivo s2

Vivo S2 India Launch: वीवो अपने पोर्टफोलियो में एक नया फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि वीवो जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी S-सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन पेश करेगा, और यह फोन पहले ही कई सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर दिखाई दे चुका है। अब एक टिप्स्टर ने फोन की भारतीय लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस रेंज के बारे में डिटेल्स शेयर की है। अपकमिंग फोन में क्या खास होगा और कितनी होगी इसकी कीमत, चलिए जानते हैं...

Vivo S2 की इंडिया लॉन्च डिटेल और प्राइसिंग

टिप्स्टर योगेश बरार ने एक्स पर बताया कि वीवो अगले महीने अगस्त 2026 की शुरुआत में अपने अपकमिंग एस-सीरीज स्मार्टफोन -वीवो एस 2 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने लॉन्च की सटीक डेट नहीं बताई है।

vivo s2 india launch soon

लॉन्च टाइमलाइन के साथ टिप्स्टर ने यह भी हिंट दिया है कि अपकमिंग Vivo S2 की कीमत भारत में 50,000 रुपये से कम होगी। पार्ट्स की बढ़ती लागत और कई स्मार्टफोन ब्रांड्स द्वारा हाल ही में की गई कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए, इसकी संभावित कीमत कोई हैरानी की बात नहीं है।

टिप्स्टर ने बताया कि स्मार्टफोन को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा, इसकी बिक्री स्वतंत्रता दिवस के दौरान शुरू होने की उम्मीद है।

इसके पिछले सर्टिफिकेशन डिटेल के अनुसार, इस फोन को मॉडल नंबर 'V2576' के साथ ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था, जहां इसका उपनाम वीवो S2 के रूप में सामने आया था। हालांकि, सर्टिफिकेशन से किसी स्पेसिफिकेशन या फोन की अन्य डिटेल के बारे में पता नहीं चला था।

इसके अलावा, वही 'V2576' मॉडल नंबर NBD इंफोर्ट एंड एक्सपोर्ट डेटाबेस पर दिखाई दिया था। इसकी लिस्टिंग में 8GB/256GB मेमोरी कॉन्फिगरेशन का पता चला, जबकि खरीद की जगह पाकिस्तान बताई गई थी।

इसके अलावा, वीवो S2 ने कथित तौर पर भारत का बीआईएस सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर लिया है, जिससे यह हिंट मिलता है कि स्मार्टफोन को देश में जल्द लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, BIS लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशन या लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं हुआ।

पुराने मॉडल Vivo S1 की खासियत

बता दें कि पुराने मॉडल यानी Vivo S1 को 2019 में 17,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 6.38-इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P65 (MT6768) चिपसेट है, जिसके साथ 4GB रैम और 6GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 16-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सेल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सेल का सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए, Vivo S1 में 32-मेगापिक्सेल का कैमरा सेंसर है। इसे 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 4500mAh की बैटरी है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।