7 साल बाद 'कमबैक' कर रहा धांसू Vivo फोन, कंपनी ने बताई डेट; होश उड़ा देगी कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vivo S2 भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। कहा जा रहा है कि इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.83-इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा। उम्मीद है कि यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 चिपसेट पर चलेगा। इसमें 7,050mAh की बैटरी हो सकती है।

Vivo S2
Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि भारत में Vivo S2 को 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा।

Vivo ने अब भारत में Vivo S2 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। साथ ही, कंपनी ने आने वाले S सीरीज के स्मार्टफोन की अब तक की सबसे अच्छी झलक भी दिखाई है, जिसमें देखा जा सकता है कि अपकमिंग फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। ऑफिशियल टीजर में फोन को दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। माना जा रहा है कि Vivo S2 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.83-इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा। उम्मीद है कि यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 चिपसेट पर चलेगा। इसमें 7,050mAh की बैटरी हो सकती है। कई लीक्स में फोन की कीमत का भी हिंट दिया है। बता दें कि Vivo S2 के लॉन्च के साथ भारत में Vivo की S-सीरीज की करीब 7 साल बाद वापसी हो रही है। कंपनी ने 2019 में Vivo S1 लॉन्च किया था। चलिए एक नजर डालते हैं अपकमिंग फोन में हमें क्या-क्या खास मिलने वाला है...

अगले हफ्ते इस दिन आ रहा Vivo S2

वीवो ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज के जरिए कन्फर्म किया कि Vivo S2 भारत में 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा। ऑफिशियल टीजर में फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में दिखाया गया है, जिसमें ग्लॉसी रियर पैनल है। इसके पिछले हिस्से में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड मॉड्यूल में डुअल कैमरा यूनिट है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। वीवो और Amazon, दोनों ने ही अपनी-अपनी वेबसाइट्स पर अपकमिंग S-सीरीज फोन की माइक्रोसाइट बनाई है।

vivo s2 india launch date

कंपनी ने वीवो S2 के किसी भी फीचर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 Turbo चिपसेट पर चलेगा। इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7050mAh की बैटरी होने की भी संभावना है।

इतनी हो सकती है कीमत (लीक के अनुसार)

खबरों के मुताबिक, Vivo S2 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 51,999 रुपये हो सकती है। इतनी ही RAM वाले 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 55,999 रुपये होने की उम्मीद है।

पुरानी लीक के अनुसार, Vivo S2 में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले होगा। कहा जा रहा है कि इसके रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सेल का Sony IMX852 सेंसर और 2-मेगापिक्सेल का सेकेंडरी कैमरा होगा। इसमें 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़7 साल बाद 'कमबैक' कर रहा धांसू Vivo फोन, कंपनी ने बताई डेट; होश उड़ा देगी कीमत