पहली बार ओवर-ईयर हेडफोन लाया वीवो, 75 घंटे की बैटरी लाइफ, एक साथ 3 डिवाइस में काम करेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones की कीमत चीन में 499 युआन (लगभग 6,000 रुपये) है। यह ब्रीज पर्पल और क्लाउड एंड मिस्ट जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 75 घंटे तक चल सकते हैं।

पहली बार ओवर-ईयर हेडफोन लाया वीवो, 75 घंटे की बैटरी लाइफ, एक साथ 3 डिवाइस में काम करेगा

Vivo ने चीन में अपने पहले वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च किए हैं। नए Vivo ओवर-ईयर नॉइज-कैंसलिंग हेडफोन दो कलर्स में आते हैं और इनका डिजाइन हेडबैंड-स्टाइल का है। इन हेडफोन में 40 एमएम का डायनामिक ड्राइवर यूनिट है और ये 58dB तक की नॉइज रिडक्शन डेप्थ देते हैं। इन हेडफोन की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz से 40kHz है और इनमें BES2710Y-8X चिप लगी है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 75 घंटे तक चल सकते हैं। कितनी है कीमत और इसमें और क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं…

चलिए एक नजर डालते हैं Vivo ओवर-ईयर नॉइज-कैंसलिंग हेडफोन की खासियत पर

vivo over ear noise cancelling headphones

तगड़ा नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट

Vivo ओवर-ईयर नॉइज-कैंसलिंग हेडफोन में 40 एमएम के डायनामिक ड्राइवर लगे हैं, जिनकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz से 40kHz तक है। ये हेडफोन AAC, SBC और LDAC ऑडियो कोडेक के साथ कम्पैटिबल हैं और DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। यूजर्स इस मॉडल पर कस्टमाइजेबल साउंड इफेक्ट का भी फायदा उठा सकते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, Vivo ओवर-ईयर नॉइज-कैंसलिंग हेडफोन की एक बड़ी खासियत इसका ANC फीचर है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह आस-पास की 99.9 प्रतिशत तक की आवाज को रोक देता है। इन हेडफोन के बारे में बताया गया है कि ये औसतन 31dB तक और ज्यादा से ज्यादा 58dB तक की आवाज को कम कर सकते हैं।

शोर-शराबे में भी आएगी साफ आवाज

वीवो के ओवर-ईयर नॉइज-कैंसलिंग हेडफोन, पहनने वाले के आस-पास के माहौल के हिसाब से लाइट, नॉर्मल और डीप नॉइज कैंसिलेशन मोड के बीच अपने आप स्विच कर सकते हैं। इसके मल्टी-माइक्रोफोन सेटअप में तीन ECM माइक्रोफोन और दो MEMS माइक्रोफोन शामिल हैं। इन हेडफोन में 10-बैंड EQ कस्टमाइजेशन की सुविधा है, जिससे साउंड प्रोफाइल को मैन्युअल रूप से एडजस्ट किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि ये हेडफोन मैग्नेटिक सर्किट डिजाइन के साथ-साथ एक कम्पोजिट बायो-डायाफ्राम का इस्तेमाल करते हैं।

एक साथ तीन डिवाइस में करेगा काम

Vivo ओवर-ईयर नॉइज-कैंसलिंग हेडफोन को एक साथ तीन डिवाइस तक से कनेक्ट किया जा सकता है, जिनमें स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर शामिल हैं। यूजर्स इन्हें वीवो हेडफोन्स ऐप के जरिए मैनेज कर सकते हैं। इन हेडफोन में नॉइज कैंसिलेशन के लिए एक डेडिकेटेड बटन, एक वॉल्यूम बटन और एक पावर बटन दिया गया है। Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones BES2710Y-8X चिप पर काम करते हैं। इनमें ब्लूटूथ वर्जन 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि हेडफोन गेमिंग के लिए 47ms की परफॉर्मेंस देते हैं।

इतनी है कीमत

वीवो के ओवर-ईयर नॉइज-कैंसलिंग हेडफोन की कीमत चीन में 499 युआन (लगभग 6,000 रुपये) है। यह ब्रीज पर्पल और क्लाउड एंड मिस्ट जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।