
सैमसंग, मोटोरोला और वीवो की तीन धांसू फोन, 15 हजार से कम में 7000mAh तक बैटरी, रैम 24GB तक
15 हजार रुपये से कम की कीमत वाले ये स्मार्टफोन 7000mAh तक की दमदार बैटरी से लैस हैं। इनमें आपको बेहतरीन कैमरा सेटअप भी मिलेगा। खास बात है कि इनमें एक ऐसा फोन भी है, जो 24जीबी तक की रैम ऑफर करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
15 हजार रुपये से कम की कीमत में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको तीन बेहतरीन ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। ये फोन मोटोरोला, वीवो और सैमसंग के हैं। 15 हजार रुपये से कम की कीमत वाले ये स्मार्टफोन 7000mAh तक की दमदार बैटरी से लैस हैं। इनमें आपको बेहतरीन कैमरा सेटअप भी मिलेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन्स के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo Y19s 5G
6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 14499 रुपये है। फोन में आपको 6.74 इंच का शानदार डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर कंपनी डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy M17 5G
4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 14499 रुपये है। सैमसंग के इस फोन में आपको Exynos 1330 प्रोसेसर मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 6.7 इंच का है। यह फुल एचडी+ डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो ऐंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Motorola G57 Power 5G
8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 14087 रुपये है। कंपनी इस फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इसकी टोटल रैम 24जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 दे रही है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में आपको 7000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Sapphire Black









