₹2000 से कम में vivo Buds लॉन्च, 50 घंटे की बैटरी के साथ AI Noise Cancellation भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vivo ने भारत में 1,999 रुपये की कीमत में नए vivo Buds लॉन्च किए हैं। इनमें 50 घंटे की बैटरी, Spatial Audio, AI Call Noise Cancellation और 42ms गेमिंग लेटेंसी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vivo Buds
Vivo Buds की कीमत 2000 रुपये से कम रखी गई है।

Vivo ने भारतीय मार्केट में अपना नया ट्रू वायरलेस ईयरफोन Vivo Buds लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह उसका IoT सेगमेंट में कदम है। नए ईयरबड्स में 50 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ, Spatial Audio, AI Call Noise Cancellation और लो-लेटेंसी गेमिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। vivo Buds की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसकी सेल 10 सितंबर से शुरू हो गई है। इन्हें vivo India e-store, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। ये Nilgiri Green और Basalt Black कलर में उपलब्ध हैं।

सम्बंधित सुझाव

vivo Buds की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी बताई गई है। चार्जिंग केस के साथ ईयरफोन 50 घंटे तक का कुल प्लेबैक देने का दावा करते हैं। वहीं, एक बार फुल चार्ज करने पर ईयरबड्स से 12 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से करीब 4 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है। कॉलिंग के लिए एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा है।

मिलेगा प्रीमियम साउंड एक्सपीरियंस

साउंड के लिए इसमें 10mm High-Resolution Speaker Driver दिया गया है। कंपनी ने इसमें PU और हाई-रिगिडिटी PEEK मटेरियल का इस्तेमाल किया है, जिससे बेहतर डिटेल और कम डिस्टॉर्शन का दावा किया गया है। यूजर्स को Mega Bass, Clear Voice और Clear High Pitch जैसे Sound Effects मिलते हैं। इसके अलावा 10-बैंड कस्टमाइजेबल EQ भी दिया गया है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से ऑडियो ट्यून कर सकते हैं।

नए vivo Buds में Spatial Audio भी है, जिसमें Theater, Concert Hall, Studio और Live Concert जैसे चार मोड मिलते हैं। हालांकि Spatial Audio के लिए कम्पैटिबल vivo डिवाइस की जरूरत होगी।

सम्बंधित सुझाव

मिलता है खास नॉइस कैंसिलेशन फीचर

कॉलिंग के दौरान बेहतर आवाज के लिए vivo Buds में Dual-Mic AI Call Noise Cancellation दिया गया है। कंपनी का कहना है कि AI और डीप लर्निंग आधारित सिस्टम आसपास के शोर को पहचानकर मानव आवाज को बेहतर तरीके से बनाए रखने में मदद करता है। इससे हॉर्न और हवा जैसी आवाजों को कम करने का दावा किया गया है। Cross-Flow Duct Design भी दिया गया है, जो हवा के शोर को कम करने में मदद करता है।

गेमिंग के लिए ईयरबड्स में 42ms Gaming Latency दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 और Multipoint Connection मिलता है, जिसकी मदद से एक साथ दो डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। ईयरबड्स का वजन करीब 3.8 ग्राम प्रति बड है और इन्हें IP54 रेटिंग मिली है। vivo फोन के साथ इन्हें OriginOS के जरिए बिना थर्ड-पार्टी ऐप के ऑडियो कंट्रोल, EQ और Spatial Audio जैसे फीचर्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़₹2000 से कम में vivo Buds लॉन्च, 50 घंटे की बैटरी के साथ AI Noise Cancellation