Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़vi offering 96 days extra validity in a plan that is 50 rupees cheaper than jio plan
जियो से 50 रुपये सस्ते प्लान में यह कंपनी दे रही 96 दिन ज्यादा वैलिडिटी, 30GB एक्सट्रा डेटा भी फ्री

जियो से 50 रुपये सस्ते प्लान में यह कंपनी दे रही 96 दिन ज्यादा वैलिडिटी, 30GB एक्सट्रा डेटा भी फ्री

संक्षेप:

वैलिडिटी के मामले में वोडाफोन- आइडिया (Vi) का एक प्लान जियो को कड़ी टक्कर दे रहा है। हम बात कर रहे हैं, वोडाफोन-आइडिया के 1749 रुपये वाले प्लान की। यह प्लान जियो से 50 रुपये सस्ता है और यह जियो से 96 दिन ज्यादा चलता है।

Dec 13, 2025 09:06 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जियो के प्रीपेड प्लान दूसरी कंपनियों के प्लान्स को कड़ी टक्कर देते हैं, लेकिन वैलिडिटी के मामले में वोडाफोन- आइडिया (Vi) का एक प्लान जियो से बेहतर माना जा सकता है। हम बात कर रहे हैं, वोडाफोन-आइडिया के 1749 रुपये वाला प्लान की। यह जियो के 1799 रुपये वाला प्लान से 50 रुपये सस्ता है। यह प्लान 180 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, जियो का प्लान 84 दिन चलता है। यानी वोडा के प्लान में आपको 96 दिन की ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी। वैलिडिटी के मामले में वोडा आगे हैं, लेकिन प्लान में ऑफर किए जा रहे अडिशनल बेनिफिट्स में जियो का दबदबा है। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

वोडाफोन-आइडिया का 1749 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान 180 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। इसमें आपको बिना किसी अडिशनल चार्ज 45 दिन के लिए 30जीबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। कंपनी के 5G कवरेज में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है। कंपनी इस प्लान में बिंज ऑल नाइट बेनिफिट भी दे रही है। इसमें यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा। प्लान डेटा डिलाइट्स और वीकेंड डेटा रोलओवर के साथ आता है। कंपनी का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस देता है।

जियो का 1799 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 3जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है। यह प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को जियो गोल्ड पर 1 पर्सेंट एक्सट्रा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:सैमसंग की वेबसाइट पर गजब का ऑफर, ₹3500 सस्ता हुआ का यह धांसू 5G फोन

अगर आप यह प्लान सब्सक्राइब करते हैं, तो आपको जियो होम के नए कनेक्शन पर दो महीने का फ्री ट्रायल मिलेगा। प्लान में कंपनी जियो हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस दे रही है। इस प्लान में आपको जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी स्टोरेज भी मिलेगा। प्लान में कंपनी 35100 रुपये की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो प्लान का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।