खत्म नहीं होगा डेटा, 24x7 मिलेगी तेजतर्रार 5G स्पीड, ₹350 से भी सस्ता प्लान लाई कंपनी

Feb 07, 2026 06:57 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए नॉन-स्टॉप हीरो कैटेगरी के तहत 349 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। प्लान पूरे दिन और रात बिना किसी डेली लिमिट के लगातार हाई-स्पीड डेटा यूज करने की सुविधा देता है। प्लान में क्या है खास, चलिए जानते हैं

खत्म नहीं होगा डेटा, 24x7 मिलेगी तेजतर्रार 5G स्पीड, ₹350 से भी सस्ता प्लान लाई कंपनी

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए नॉन-स्टॉप हीरो कैटेगरी के तहत 349 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कुछ यूजर्स कंफ्यूज हो सकते हैं क्योंकि इसी कीमत का एक प्लान वीआई की 'अनलिमिटेड 5G/हीरो अनलिमिटेड' कैटेगरी में भी लिस्टेड है। हालांकि, नॉन-स्टॉप हीरो प्लान अलग तरह से काम करता है।

'अनलिमिटेड 5G/हीरो अनलिमिटेड' प्लान के उलट, जिनमें रोजाना डेटा लिमिट होती है या फुल-स्पीड डेटा सिर्फ कुछ खास समय के लिए मिलता है, नॉन-स्टॉप हीरो प्लान पूरे दिन और रात बिना किसी डेली लिमिट के लगातार हाई-स्पीड डेटा यूज करने की सुविधा देता है।

वीआई का नया 349 रुपये का प्लान

नॉन-स्टॉप हीरो कैटेगरी के नए 349 रुपये के प्रीपेड प्लान, ग्राहकों को बिना किसी स्पीड लिमिट के अनलिमिटेड 4G/5G डेटा मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 12.46 रुपये आता है। हालांकि, इस प्लान में 300GB की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लिमिट है। यह लिमिट खत्म होने के बाद, वीआई की एफयूपी गाइडलाइंस के हिसाब से डेटा स्पीड कम होकर 64kbps हो जाती है।

अनलिमिटेड डेटा के अलावा, इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 एसएमएस भी शामिल हैं। वैसे तो डेली 100 एमएमएस पर्याप्त है, लेकिन अगर आप डेली 100 एसएमएस की लिमिट भी समाप्त कर लेते हैं, तो उसके बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति STD एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

फिलहाल इन सर्किल में उपलब्ध है प्लान

यह प्लान सभी टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध नहीं है। फिलहाल, यह सिर्फ हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट सर्किल और ओडिशा सर्कल में उपलब्ध है।

जैसे कि हमने बताया कि वीआई के पास 'अनलिमिटेड 5G/हीरो अनलिमिटेड' कैटेगरी में भी 349 रुपये का प्लान मौजूग है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।

Airtel का 349 रुपये का प्लान

349 रुपये का प्रीपेड प्लान एयरटेल के पास भी है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इसके अलावा, प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन (20+ OTTs ), 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, फ्री हैलोट्यून्स और ऐप्पल म्यूजिक जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

Jio का 349 रुपये का प्लान

349 रुपये का प्रीपेड प्लान जियो के पास भी है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इसके अलावा, प्लान में 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, जियो AI क्लाउड (फ्री 50GB डेटा) और 18 महीनों के लिए फ्री गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।