
180 से 365 दिन तक की वैलिडिटी तीन गजब प्लान, 19 ओटीटी ऐप फ्री, 50GB एक्सट्रा डेटा भी
इन प्लान में आपको 180 दिन से 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। ये शानदार प्लान Vi के हैं। लंबी वैलिडिटी वाले इन प्लान में 50जीबी तक एक्स्ट्रा दिया ऑफर किया जा रहा है। इनमें एक ऐसा प्लान भी है, जो 19 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है।
नए साल में बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने वाली समस्या से छुटकारा चाहते हैं, हम आपको तीन धांसू प्लान के बारे में बता रहे हैं। इन प्रीपेड प्लान में आपको 180 दिन से 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। ये शानदार प्लान वोडाफोन-आइडिया (Vi) के हैं। लंबी वैलिडिटी वाले इन प्लान में 50जीबी तक एक्स्ट्रा दिया ऑफर किया जा रहा है। इनमें एक ऐसा प्लान भी है, जो 19 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।
1749 रुपये वाला प्लान
वोडा का यह प्लान 180 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 1.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी 45 दिन के लिए 30जीबी एक्सट्रा डेटा भी दे रही है। कंपनी के 5G नेटवर्क में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। प्लान में आपको रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। वोडा का यह प्लान अनलिमिटेड नाइट डेटा बेनिफिट भी ऑफर करता है।
2399 रुपये वाला प्लान
यह प्लान भी 180 दिन चलता है। इसमें कंपनी हर दिन 1.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। कंपनी के 5G कनेक्टिविटी वाले एरिया में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। यह प्लान डेली 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को सोनी लिव और जी5 समेत 19 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा।
3499 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान 90 दिन के लिए 50जीबी एक्सट्रा डेटा भी ऑफर करता है। इस प्लान में भी आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। कंपनी के 5G नेटवर्क में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री एसएमएस और वीकेंड डेटा रोलओवर भी ऑफर करता है।
(Photo: Freepik)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




