एक बार रिचार्ज से होगी 6 महीने की छुट्टी! Vi का सुपर प्लान लॉन्च, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉल, रोज का खर्च ₹14

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vodafone Idea (Vi) ने 2475 रुपए का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान यूजर्स को 180 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड डेटा मिलता है।d

Vodafone Idea

Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान पेश किया है। कंपनी ने 2475 रुपए का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 180 दिनों की सर्विस वैलिडिटी है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब 6 महीने तक अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। इस प्लान में सिर्फ लंबी वैधता ही नहीं, बल्कि अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड डेटा भी मिलता है।

हालांकि कंपनी ने डेटा इस्तेमाल के लिए एक लिमिट भी तय की है। अगर आप रोजाना इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या Work From Home, ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया के लिए हाई डेटा चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं Vi के इस नए 2475 रुपए प्रीपेड प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं और किन यूजर्स के लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

Vi के 2475 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में मिलेंगे ये फायदे

Vodafone Idea के नए 2475 रुपए प्रीपेड प्लान में 180 दिनों की वैधता मिलती है। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग वॉयस कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं।

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत अनलिमिटेड डेटा है। यानी आपको रोजाना डेटा खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी। Vi इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा देती है, लेकिन यह पूरी तरह बिना सीमा वाला डेटा नहीं है। कंपनी की Commercial Usage Policy के तहत यूजर हर 28 दिनों में अधिकतम 300GB हाई-स्पीड डेटा ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

यानी अगर आप 28 दिनों के भीतर 300GB डेटा इस्तेमाल कर लेते हैं, तो उसके बाद डेटा सेवा पर कंपनी की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू होगी। यह सीमा 4G और 5G दोनों नेटवर्क पर लागू होती है। इसलिए अगर आपके शहर में Vi की 5G सेवा उपलब्ध है, तब भी यही डेटा लिमिट लागू रहेगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।