बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड करेगा 16 घंटे तक ऑडियो रिकॉर्डिंग, इतनी है कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

URBAN ने 6,999 रुपये में ARC NOTE AI Meeting Smart Fitness Band लॉन्च किया है, जो कलाई से बातचीत रिकॉर्ड करके AI की मदद से ट्रांसक्रिप्ट, समरी, ट्रांसलेशन और माइंड मैप तैयार कर सकता है। 31 अगस्त से शुरू एडवांस बुकिंग में 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

URBAN ARC NOTE
URBAN ARC NOTE पर खास डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है।

होमग्रोन टेक ब्रैंड URBAN ने भारत में अपना नया URBAN ARC NOTE लॉन्च किया है। कंपनी इसे भारत का पहला AI Meeting Smart Fitness Band बता रही है। यह एक स्क्रीन-फ्री वियरेबल है, जिसे खास तौर पर AI बेस्ड मीटिंग इंटेलिजेंस और 24x7 वेलनेस ट्रैकिंग के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि ARC NOTE के जरिए यूजर्स अपनी बातचीत को सीधे कलाई से रिकॉर्ड कर सकेंगे और बाद में उसे सर्चेबल ट्रांस्क्रिप्ट, मीटिंग समरी, ट्रांसलेशन और AI-जेनरेटेड माइंड मैप्स में बदल सकेंगे।

सम्बंधित सुझाव

कंपनी ने ARC NOTE को खास तौर से प्रोफेशनल्स, आंत्रपन्योर्स, स्टूडेंट्स और ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, जिनका काफी समय मीटिंग्स और बातचीत में गुजरता है। आमतौर पर फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉच का इस्तेमाल स्टेप्स, एक्टिविटी और हेल्थ से जुड़ी जानकारी देखने के लिए किया जाता है, लेकिन URBAN इस डिवाइस के जरिए वियरेबल की भूमिका को प्रोडक्टिविटी तक बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

मिलता है मीटिंग रिकॉर्डर फीचर

ARC NOTE की सबसे बड़ी खासियत इसका AI Meeting Recorder है। कंपनी के मुताबिक यूजर बैंड पर सिर्फ डबल क्लिक करके रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं और एक बार प्रेस करके रिकॉर्डिंग बंद कर सकते हैं। रिकॉर्डिंग शुरू होने पर बैंड यूजर को इसका संकेत भी देता है। कंपनी के मुताबिक ARC NOTE हमेशा आसपास की बातचीत सुनने वाला डिवाइस नहीं है और रिकॉर्डिंग केवल यूजर की ओर से शुरू किए जाने पर ही एक्टिव होती है।

फुल चार्ज होने पर ARC NOTE करीब 16 घंटे तक रिकॉर्डिंग कर सकता है। इससे लंबे मीटिंग सेशन, बातचीत या अन्य महत्वपूर्ण चर्चाओं को रिकॉर्ड करना आसान हो सकता है। रिकॉर्ड की गई बातचीत को बाद में AI की मदद से मैनेज किया जा सकता है, जिससे यूजर को पूरी रिकॉर्डिंग दोबारा सुनने की जरूरत कम पड़ सकती है।

सम्बंधित सुझाव

यही नहीं, ARC NOTE में रिकॉर्डिंग को सर्चेबल ट्रांस्क्रिप्ट में बदलने की सुविधा दी गई है। इसका मतलब है कि किसी बातचीत में कही गई महत्वपूर्ण जानकारी को बाद में आसानी से खोजा जा सकता है। इसके अलावा AI मीटिंग का समरी तैयार करने में भी मदद करता है, जिससे लंबी बातचीत के मेन पॉइंट्स को कम वक्त में समझना संभव हो सकता है। कंपनी ने इसमें ट्रांसलेशन और AI-जेनरेटेड माइंड मैप्स जैसे फीचर्स भी दिए हैं, जो बातचीत में मौजूद जानकारी को अलग-अलग तरीके से मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।

डिवाइस की एक और खास बात इसका screen-free डिजाइन है। इसमें स्मार्टवॉच की तरह डिस्प्ले नहीं दिया गया है। URBAN का फोकस यहां स्क्रीन और नोटिफिकेशन के बजाय AI-पावर्ड प्रोडक्टिविटी और वेलनेस ट्रैकिंग पर है। इसका डिजाइन उन यूजर्स के लिए भी काम का हो सकता है जो मीटिंग या बातचीत के दौरान बार-बार फोन या स्मार्टवॉच की स्क्रीन नहीं देखना चाहते।

AI Meeting फीचर्स के साथ ARC NOTE को एक फिटनेस बैंड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें 24x7 वेलनेस ट्रैकिंग को शामिल किया है, ताकि यूजर्स अपनी रोजमर्रा की वेलनेस और एक्टिविटी पर नजर रख सकें।

इतनी रखी गई है ARC NOTE की कीमत

URBAN ARC NOTE की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। इसकी सेल भारत में 7 सितंबर, 2026 से शुरू होगी, जबकि इसकी एडवांस बुकिंग आज यानी 31 अगस्त से शुरू हो गई है। खास बात यह है कि एडवांस बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर के बाद ARC NOTE को 5,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड करेगा 16 घंटे तक ऑडियो रिकॉर्डिंग, इतनी है कीमत