Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़upcoming smartphone in india list includes poco m8 realme 16 pro and redmi note 15 5g
2026 में सबसे पहले आ रहे रियलमी, पोको और रेडमी के ये धांसू फोन, देखें खासियत

2026 में सबसे पहले आ रहे रियलमी, पोको और रेडमी के ये धांसू फोन, देखें खासियत

संक्षेप:

Upcoming Smartphone in india: नए साल में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो अब बस कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में दस्तक देने वाले हैं। लिस्ट में पोको, रेडमी और रियलमी के स्मार्टफोन शामिल हैं। 

Jan 01, 2026 09:35 am ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Upcoming Smartphone in india: नए साल में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो अब बस कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में दस्तक देने वाले हैं। लिस्ट में पोको, रेडमी और रियलमी के धांसू स्मार्टफोन शामिल हैं। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहेगा

Realme 16 Pro Series

Realme 16 Pro Series

रियलमी 16 प्रो सीरीज भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। यह भी कंफर्म हो गया है कि इसे देश में Flipkart और Realme इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए मास्टर गोल्ड, पर्पल और मास्टर ग्रे कलर में बेचा जाएगा। इन फोन में कंपनी का नया 'अर्बन वाइल्ड' डिजाइन भी होगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, रियलमी 16 प्रो सीरीज में 7,000mAh की टाइटन बैटरी होने की पुष्टि हुई है। इस लाइनअप के दोनों हैंडसेट Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G में LumaColor इमेज-पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका मेन कैमरा 200-मेगापिक्सेल का पोर्ट्रेट मास्टर प्राइमरी रियर कैमरा होगा।

रियलमी 16 प्रो प्लस 5G में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट होगा, जबकि रियलमी 16 प्रो 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-मैक्स 5G चिपसेट होगा। हाल ही में एक टिप्सटर ने दोनों फोन की सभी वेरिएंट की कीमतें लीक की हैं। टिप्स्टर के अनुसार, भारत में Realme 16 Pro की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये और Realme 16 Pro+ की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये होगी।

ये भी पढ़ें:लॉन्च से पहले Realme 16 Pro सीरीज के सभी वेरिएंट की कीमत लीक, FREE मिलेगा बैकपैक
ये भी पढ़ें:2026 में बार-बार Recharge का झंझट खत्म, पूरे 365 दिन टेंशन फ्री रखेंगे ये प्लान

Redmi Note 15 5G

Redmi Note 15 5G

रेडमी नोट 15 5G 108 मास्टर पिक्सेल एडिशन फोन भारत में 6 जनवरी को लॉन्च होगा। इस फोन का अमेजन पर बेचा जाएगा, जहां इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने फोन के कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 5520 एमएएच बैटरी मिलेगी, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

जैसा कि नाम से पता चलता है फोन में 108 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा मिलेगा, जो OIS के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेगा। फोन IP66 रेटिंग के साथ आएगा। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.77 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन की मोटाई केवल 7.35 एमएम होगी।

POCO M8 5G

POCO M8 5G

पोको M8 5G भारत में 8 जनवरी को लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा, और यह फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने हाल ही में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रोसाइट के जरिए इसके डिजाइन को टीज किया था, जबकि प्रमोशनल वीडियो में मैट और वीगन लेदर फिनिश वाला डुअल-टोन रियर पैनल दिखाया गया था। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम और लाइटवेट फोन होगा। कंपनी ने बताया कि पोको M8 5G की मोटाई 7.35 एमएम और वजन 178 ग्राम होगा।

इसमें 50-मेगापिक्सेल का AI-पावर्ड प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें बीच में स्क्वियर-शेप का कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश है। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने बताया कि फोन मजबूत बिल्ड के साथ आएगा। यह वेट टच 2.0 के साथ आएगा, जिससे डिस्प्ले को गीले हाथों से चलाया जा सकेगा। फोन IP66 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आएगा। फोन एंटी ड्रॉप और स्क्रैच प्रोटेक्शन के साथ आएगा। भारत में फोन की कीमत कितनी होगी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसके पिछले मॉडल यानी Poco M7 5G मार्च 2025 में भारत में 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।