
कार है या स्पीकर हो जाओगे कनफ्यूज! देसी कंपनी लाई दो कमाल मॉडल
संक्षेप: Unix India के Capri 52 और Pontiac 34 स्पीकर्स उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो विंटेज लुक और मॉडर्न साउंड क्वॉलिटी का मेल चाहते हैं। इन्हें विंटेज कार के डिजाइन में पेश किया गया है।
टेक ब्रैंड Unix India अपने Made in India इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और मोबाइल एक्सेसरीज के लिए जानी जाती है और अब कंपनी ने अपनी Classic Edition Speaker Series में दो नए मॉडल- Capri 52 (XB-U88) और Pontiac 34 (XB-U77) लॉन्च किए हैं। ये दोनों Bluetooth स्पीकर विंटेज कारों से इंस्पायर्ड हैं और पुराने दौर की डिजाइन को मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

Capri 52 और Pontiac 34 दोनों ही स्पीकर्स रेट्रो लुक और कंटेम्पररी साउंड क्वालिटी का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करते हैं। इनमें 10W का आउटपुट मिलता है और 5Wx2 .52mm ड्राइवर्स डीप बास और क्रिस्प वोकल्स के साथ रिच ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं। इन स्पीकर्स में लगी LED हेडलाइट्स और डिटेल्ड रेट्रो बॉडी इन्हें देखने में एक मिनिएचर क्लासिक कार जैसा फील देती है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
दोनों मॉडल्स में 1500mAh की बैटरी दी गई है, जो सिर्फ 1–2 घंटे में Type-C चार्जिंग से पूरी तरह चार्ज हो जाती है और लगभग 6 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देती है। इसमें Bluetooth 5.4 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 10 मीटर तक की रेंज में स्टेबल कनेक्शन बनाए रखती है और स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप से तुरंत कनेक्ट हो जाती है।
फीचर-रिच और स्टाइलिश
Pontiac 34 को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो ज्यादा कनेक्टिविटी ऑप्शंस चाहते हैं, इसमें TF कार्ड, USB, AUX सपोर्ट और हैंड्स-फ्री कॉलिंग की सुविधा है। वहीं Capri 52 एक क्लीन, ड्यूल-स्पीकर TWS एक्सपीरियंस देता है जो pure stereo sound पर फोकस करता है। दोनों स्पीकर्स में True Wireless Stereo (TWS) सपोर्ट है, जिससे यूजर दो यूनिट्स को जोड़कर एक इमर्सिव साउंड जोन बना सकते हैं।
कलर ऑप्शन्स और कीमत
Unix India ने Capri 52 को Black, White, Blue और Red चार कलर्स में पेश किया है, जबकि Pontiac 34 दो ड्यूल-टोन वेरिएंट्स Red-Black और Blue-White में उपलब्ध है। दोनों ही मॉडल्स की कीमत 2499 रुपये रखी गई है और ये Unix India की वेबसाइट और लीडिंग ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




