आ गया दुनिया का पहला 'Coolant' वाला पावरबैंक, ट्रांसपेरेंट डिजाइन; एक साथ तीन डिवाइस करेगा चार्ज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ugreen MagFlow Pro Power Bank: Ugreen ने अपने नए चार्जिंग डिवाइस MagFlow Pro पावरबैंक को लॉन्च किया है। यह दुनिया का पहला ऐसा पावरबैंक है, जो खुद को ठंडा रखने के लिए लिक्विड-कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। कितना है इसकी कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए  डिटेल में बताते हैं…

Ugreen MagFlow Pro
इस पावरबैंक में एक ट्रांसपेरेंट हिस्सा भी है, जिससे आप कूलेंट को घूमते हुए देख सकते हैं।

Ugreen MagFlow Pro Power Bank: अक्सर सफर पर रहते हैं और चलते-फिरते अपने गैजेट्स हमेशा फुल चार्ज रखने के लिए पावरबैंक तलाश रहे हैं, तो Ugreen का नया चार्जिंग डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। कंपनी ने MagFlow Pro नाम का एक नया पावरबैंक लॉन्च किया है और ऐसा लग रहा है कि इसके जरिए ब्रांड वायरलेस पावरबैंक की एक बड़ी समस्या को हल करने की कोशिश कर रहा है और वो है इनके जल्दी गर्म हो जाने की दिक्कत। कंपनी ने वैश्विक बाजारों में MagFlow Pro बेचना शुरू कर दिया है और कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा पोर्टेबल पावरबैंक है जिसमें इन-बिल्ट लिक्विड-कूल्ड माइक्रो-पंप सिस्टम है।

सम्बंधित सुझाव

Ugreen MagFlow Pro Power Bank

गर्मी को सोख लेता है पावरबैंक का मटेरियल

MagFlow Pro पावरबैंक 10,000mAh कैपेसिटी के साथ आता है और इसका डिजाइन 2C है। इसकी कीमत $149.99 (यानी करीब 14,200 रुपये) है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 'फेज-चेंज थर्मल स्टोरेज मटेरियल' और 'लिक्विड-कूल्ड माइक्रो-पंप' का कॉम्बिनेशन। जब पावरबैंक काम कर रहा होता है, तो फेज-चेंज मटेरियल गर्मी को सोख लेता है, जिससे पावरबैंक और आपके फोन के गर्म होने की रफ्तार धीमी हो जाती है। जब तापमान बढ़ने लगता है, तो अंदर लगा माइक्रो-पंप चालू हो जाता है और सबसे ज्यादा गर्म हिस्सों से गर्मी हटाने के लिए कूलेंट को घुमाता है।

इसमें वायर्ड और वायरलेस, दोनों चार्जिंग ऑप्शन

चार्जिंग की बात करें तो, यह Qi2 मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी के जरिए 25W तक की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 45W रेटिंग वाली एक बिल्ट-इन USB-C केबल भी है, साथ ही इसमें एक एक्स्ट्रा USB-C पोर्ट भी है जो 45W की चार्जिंग दे सकता है। यह PD 3.0, QC 4.0 और PPS जैसे आम प्रोटोकॉल के साथ काम करता है, इसलिए वायर्ड चार्जिंग के लिए यह कई तरह के डिवाइस को सपोर्ट करेगा। आप चलते-फिरते आसानी से इस पावरबैंक के जरिए फोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स समेत अन्य डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।

Ugreen MagFlow Pro Power Bank

एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करेगा

कंपनी ने बताया कि यह पावरबैंक एक साथ तीन डिवाइस (एक वायरलेस तरीके से और दो यूएसबी-सी पोर्ट के जरिए) चार्ज कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह आईफोन 17 एयर को 2.03 बार चार्ज कर सकता है, जबकि आईफोन 17 प्रो मैक्स को 1.36 बार चार्ज कर सकता है।

इसमें कूलेंट घूमता हुआ दिखता है

एक्टिव कूलिंग का मकसद तापमान को आम पावरबैंक के मुकाबले कम रखना है, ताकि लंबे समय तक चार्जिंग के दौरान चार्जिंग की स्पीड एक जैसी बनी रहे। एक और खास बात यह है कि इस पावरबैंक में एक ट्रांसपेरेंट हिस्सा भी है, जिससे आप कूलेंट को घूमते हुए देख सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, डुअल वायर्ड ऑप्शन और ज्यादा बेहतर हीट मैनेजमेंट सिस्टम के साथ, MagFlow Pro साफ तौर पर उन लोगों के लिए है जो चलते-फिरते वायरलेस चार्जिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और ऐसी चीज चाहते हैं जो आसानी से ज्यादा गर्म न हो। यह अब Ugreen के ऑफिशियल चैनल्स और चुनिंदा रिटेलर्स के पास खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़दुनिया का पहला 'Coolant' वाला पावरबैंक, ट्रांसपेरेंट डिजाइन; फास्ट चार्जिंग भी