अब वायरल होंगी रील! भारत के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए पावर-पैक्ड एक्सेसरी रेंज लॉन्च

Jan 12, 2026 08:05 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UBON ने भारत के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ‘Creator Series’ लॉन्च की है, जिसमें प्रोफेशनल ऑडियो और स्मार्ट शूटिंग एक्सेसरीज शामिल हैं। यह रेंज व्लॉगिंग, पॉडकास्ट और शॉर्ट वीडियो बनाने वालों को आसान, पोर्टेबल और भरोसेमंद सॉल्यूशन देने पर फोकस्ड है।

अब वायरल होंगी रील! भारत के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए पावर-पैक्ड एक्सेसरी रेंज लॉन्च

भारत में तेजी से बढ़ती कंटेंट क्रिएटर इकॉनमी को ध्यान में रखते हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑडियो एक्सेसरी ब्रैंड UBON ने अपनी नई Creator Series लॉन्च की है। यह खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, पॉडकास्टर्स और व्लॉगर्स के लिए डिजाइन की गई एक पर्पज-बिल्ट रेंज है, जो प्रोफेशनल क्वॉलिटी ऑडियो और स्मार्ट शूटिंग सॉल्यूशन्स ऑफर करती है।

भारत में डिजिटल कंटेंट का फोकस तेजी से शॉर्ट वीडियो, पॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की ओर बढ़ रहा है। इसी बदलाव को देखते हुए UBON की Creator Series को पोर्टेबल, इस्तेमाल में आसान और अफॉर्डेबल बनाया गया है, जिससे क्रिएटर्स कहीं भी और कभी भी प्रोफेशनल क्वॉलिटी कंटेंट तैयार कर सकें। UBON Creator Series जल्द ही देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स, बड़े ऑनलाइन मार्केटप्लेस और UBON के ऑफिशियल चैनल्स पर उपलब्ध होगी।

सीरीज में शामिल हैं ये एक्सेसरीज

नई सीरीज में एडवांस वायरलेस कॉलर माइक्रोफोन और इंटेलिजेंट शूटिंग एक्सेसरीज शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स को क्लियर साउंड आउटपुट, स्मूद कनेक्टिविटी, लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है, जो खास तौर पर ऑन-द-गो क्रिएटर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं।

UBON Creator Series में शामिल GT-455 Podcast Series वायरलेस कॉलर माइक 360-डिग्री HD ऑडियो, ANC सपोर्ट, 30 घंटे की बैटरी और 20 मीटर वायरलेस रेंज देता है। वहीं GT-440 Mr. Mike एक कॉम्पैक्ट HD माइक है, जो रील्स, शॉर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपयुक्त है। GT-425 Influencer Series प्लग-एंड-रिकॉर्ड माइक है, जिसे स्मार्टफोन और कैमरा दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

वहीं, GT-445 Pod Master वायरलेस माइक पॉडकास्ट और इंटरव्यू के लिए बेहतर ऑडियो-वीडियो सिंक और नॉइस रिडक्शन देता है। GT-460 Podcast 2.0 को लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें अल्ट्रा-लो लेटेंसी और 30 घंटे की बैटरी मिलती है। शूटिंग एक्सेसरीज में SF-185 Click Pro गिंबल-सेल्फी स्टिक और SF-175 Skyshot सेल्फी स्टिक-ट्राइपॉड शामिल हैं, जो व्लॉगिंग और आउटडोर शूट के लिए उपयोगी हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;