मौका! त्योहारों का परफेक्ट पार्टी पार्टनर, आ गया UBON का सबसे धांसू स्पीकर

Sep 25, 2025 10:30 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

UBON ने भारत में अपना नया SP-01 Beast Series Party Speaker लॉन्च किया है। 80W पावर, वायरलेस माइक्रोफोन और डिस्को LED लाइट्स के साथ यह त्योहारों और पार्टी के लिए परफेक्ट साउंड सिस्टम है।

मौका! त्योहारों का परफेक्ट पार्टी पार्टनर, आ गया UBON का सबसे धांसू स्पीकर

भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज ब्रैंड UBON ने अपने नए इनोवेशन SP-01 Beast Series Party Speaker को लॉन्च किया है। 15 हजार रुपये से कम की कीमत पर उपलब्ध यह प्रीमियम पार्टी स्पीकर खासतौर पर त्योहारों और सेलिब्रेशन को और खास बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

SP-01 Beast Series स्पीकर्स में 80W की पावर आउटपुट दी गई है, जो हर बीट को और दमदार बना देती है। इसमें 2x6.5 इंच वूफर और ट्वीटर कॉम्बिनेशन मिलती है, जो डीप बास और क्रिस्टल-क्लियर ट्रेबल ऑफर करता है। साथ ही, इसके साथ आने वाले दो वायरलेस माइक्रोफोन इसे कराओके नाइट्स, फैमिली गैदरिंग और पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट बनाते हैं।

मल्टीपल कनेक्टिविटी और डिस्को लाइट्स

पार्टी स्पीकर सिर्फ साउंड ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज है। इसमें FM स्टीरियो रेडियो, USB, SD और TF कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जिससे यूजर्स अपने फेवरेट गाने आसानी से चला सकते हैं। इसके अलावा, इसमें दिए गए डायनेमिक डिस्को LED लाइट्स म्यूजिक की बीट्स के साथ सिंक होकर पार्टी का माहौल और भी शानदार बना देते हैं।

सम्बंधित सुझाव

रिमोट कंट्रोल और रिकॉर्डिंग फीचर इसके यूजर-फ्रेंडली एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। साथ ही इसमें LED स्क्रीन वाला डिस्प्ले भी दिया गया है।

इतनी रखी गई है स्पीकर की कीमत

UBON SP-01 Beast Series Party Speaker की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है और यह भारत के बड़े रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।