देसी कंपनी लाई माइक वाले मेड-इन-इंडिया ‘पार्टी स्पीकर्स’, कीमत कर देगी खुश
UBON ने भारत में नए SP-220 और SP-225 पार्टी स्पीकर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें कराओके सपोर्ट, दमदार साउंड और लंबा बैटरी बैकअप दिया गया है। ये अफॉर्डेबल प्राइस पर प्रीमियम फीचर्स ऑफर करेंगे।

इंडियन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड UBON ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो में दो नए मेड-इन-इंडिया पार्टी स्पीकर्स शामिल किए हैं। कंपनी ने SP-220 Karaoke Series Speaker और SP-225 Party Speaker को ऐसे यूजर्स के लिए लॉन्च किया है, जो घर पर म्यूजिक, कराओके और पार्टी का शानदार एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। इन दोनों स्पीकर्स में लंबा बैटरी बैकअप, पावरफुल साउंड और पोर्टेबल डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
मार्केट में पोर्टेबल पार्टी स्पीकर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। लोग ऐसे ऑडियो डिवाइस चाहते हैं जिन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सके और जो कम कीमत में दमदार साउंड एक्सपीरियंस दें। UBON के नए स्पीकर्स इसी जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि ये स्पीकर्स युवाओं, फैमिली यूजर्स और म्यूजिक लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।
UBON SP-220 Karaoke Series स्पीकर
नए SP-220 Karaoke Series की सबसे खास बात इसका कराओके सपोर्ट है। इसके साथ माइक दिया गया है, जिससे यूजर्स गाने गाने और लाइव परफॉर्मेंस जैसे मजे ले सकते हैं। यह फीचर खासतौर से फैमिली फंक्शन, बर्थडे पार्टी और दोस्तों के साथ मस्ती के दौरान काफी काम का महसूस हो सकता है। स्पीकर में 20W का साउंड आउटपुट मिलता है, जो किसी कमरे या छोटे हॉल में लाउड और क्लियर ऑडियो एक्सपीरियंस दे सकता है।
बैटरी की बात करें तो SP-220 में 2000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर लगभग 10 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। वहीं, पोर्टेबल डिजाइन होने की वजह से इसे ट्रैवल, पिकनिक या आउटडोर गैदरिंग में भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत 2,499 रुपये रखी है और छूट के बाद यह 2000 रुपये से कम में मिल रहा है।
UBON SP-225 पार्टी स्पीकर
दूसरे SP-225 Party Speaker को ज्यादा पावरफुल ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 30W का साउंड आउटपुट मिलता है, जो बड़े कमरे या छोटी पार्टी के लिए बेहतर माना जा सकता है। यह स्पीकर भी माइक्रोफोन सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यूजर्स घर पर कराओके पार्टी का मजा ले सकते हैं।
SP-225 की एक बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 4000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लगभग 20 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा करती है। लंबे बैटरी बैकअप की वजह से यह स्पीकर उन यूजर्स के लिए खास बन जाता है जो लगातार घंटों तक म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। इसे भी 2000 रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


