Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़UBON J39 Airclip Wireless Earbuds Launched Check Price Features Availability in India
ओपन-बीम डिजाइन और 32 घंटे बैटरी, केवल 2199 रुपये में आए यूनीक इयरबड्स

ओपन-बीम डिजाइन और 32 घंटे बैटरी, केवल 2199 रुपये में आए यूनीक इयरबड्स

संक्षेप:

टेक कंपनी Ubon ने नया J39 Airclip लॉन्च किया है, जिसमें Bluetooth 5.4 और 32 घंटे की बैटरी दी गई है। ओपन-बीम डिजाइन और 11mm ड्राइवर इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए खास बनाते हैं।

Feb 11, 2026 05:23 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड UBON ने अपना नया वायरलेस ऑडियो डिवाइस J39 Airclip लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 2,199 रुपये रखी गई है और यह देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस मॉडर्न लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें कंफर्ट, बेहतर साउंड और स्टाइल तीनों का बैलेंस मिलता है। आइए आपको इस वियरेबल के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सम्बंधित सुझाव

Bluetooth 5.4 और दमदार बैटरी

UBON J39 Airclip में लेटेस्ट Bluetooth v5.4 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे फास्ट पेयरिंग और स्टेबल कनेक्टिविटी मिलती है। यह डिवाइस कुल मिलाकर 32 घंटे तक का प्ले-टाइम देने का दावा करता है। इसके अलावा, इसमें करीब 320 घंटे का स्टैंडबाय टाइम भी मिलता है, जिससे इसे लंबे समय तक बिना चार्ज किए यूज किया जा सकता है।

फीचर खासतौर से उन यूजर्स के लिए बढ़िया है जो काम, ट्रैवल या फिटनेस के दौरान लगातार ऑडियो डिवाइसेज का इस्तेमाल करते हैं।

खास ओपन-बीम एयरक्लिप डिजाइन

J39 Airclip की सबसे बड़ी खासियत इसका ओपन-बीम एयरक्लिप डिजाइन है। यह डिजाइन कान को पूरी तरह बंद नहीं करता, जिससे यूजर अपने आसपास की आवाज भी सुन सकता है। यानी म्यूजिक या कॉल का मजा लेते हुए आप आसपास के माहौल से पूरी तरह कटे नहीं रहते। यह फीचर खासकर ऑफिस, जिम, सफर या आउटडोर एक्टिविटी के दौरान काफी काम का साबित हो सकता है।

11mm ड्राइवर के साथ क्लियर साउंड

साउंड क्वॉलिटी की बात करें तो इसमें 11mm का पावरफुल ड्राइवर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह बैलेंस्ड और क्लियर ऑडियो आउटपुट देता है, जिससे म्यूजिक, कॉल और वीडियो स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है। UBON J39 Airclip का लुक मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक है, जो आज के ट्रेंड से मेल जाता है। यह हल्का है और लंबे समय तक पहनने पर भी यूजर्स को असहज महसूस नहीं होता।

कंपनी के को-फाउंडर ललित अरोड़ा ने लॉन्च के दौरान कहा कि आज के यूजर्स केवल साउंड नहीं, बल्कि कंफर्ट, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और स्टाइल भी चाहते हैं। J39 Airclip इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;