Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़UBON 3-in-1 Breakfast Maker Review A Compact Smart Solution for Quick and Hassle-Free Mornings
UBON Breakfast Maker रिव्यू: फटाफट नाश्ता बनाने वाला बेहद काम का 3-इन-1 गैजेट

UBON Breakfast Maker रिव्यू: फटाफट नाश्ता बनाने वाला बेहद काम का 3-इन-1 गैजेट

संक्षेप:

UBON 3-in-1 ब्रेकफास्ट मेकर एक कॉम्पैक्ट और मिनिमल किचन अप्लायंस है, जिसमें मिनी ओवन, कॉफी मेकर और ग्रिल टोस्टर एक ही यूनिट में मिलते हैं। हम इसका रिव्यू आपके लिए लेकर आए हैं। 

Dec 24, 2025 08:01 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

लोकप्रिय ऑडियो एक्सेसरीज ब्रैंड UBON की ओर से बीते दिनों होम अप्लायंसेज सेगमेंट में कदम रखा गया है और कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए गए हैं। इनमें से एक कंपनी का 3-इन-1 ब्रेकफास्ट मेकर भी है। हमने इस डिवाइस को इस्तेमाल किया और इसका डीटेल्स रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं। यह डिवाइस मिनी ओवर, ग्रिलर और कॉफी मेकर सभी का काम अकेला कर देता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

सम्बंधित सुझाव

कॉम्पैक्ट बिल्ड और प्रीमियम डिजाइन

3-इन-1 ब्रेकफास्ट मेकर कॉम्पैक्ट है और काउंटर पर बहुत जगह नहीं लेता। इसका कॉफी मेकर पार्ट अच्छी बिल्ड क्वॉलिटी का है और कॉफी सही तरह से बनाता है, हालांकि ग्रिलर काफी हल्का महसूस होता है। यानी सिर्फ ब्रेड या सैंडविच लेवल के काम इससे किए जा सकते हैं। अवन भी छोटा है और इसपर ग्लास डोर मिलता है। नॉन-स्टिक ग्रिलर पर भी ग्लास की लिड दी गई है।

UBON 3-in-1 Breakfast Maker

डिवाइस उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो जगह बचाना चाहते हैं और साथ ही कई कुकिंग फंक्शंस का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। इसके मल्टिपल कंट्रोल नॉब आपको हर फंक्शन को अलग-अलग कंट्रोल करने का विकल्प देते हैं, जिससे आप सही तापमान और टाइम सेट कर सकते हैं।

UBON 3-in-1 Breakfast Maker
ये भी पढ़ें:Ubon SP-95 Speaker रिव्यू: कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ धांसू साउंड क्वॉलिटी का मजा

अच्छी है इसकी रियल-लाइफ परफॉर्मेंस

ब्रेकफास्ट मेकर यूनिट 1360 वॉट की पावर पर चलती है, यानी इसमें हीटिंग का लेवल औसतन अच्छा है और खाना जल्दी गरम हो जाता है। इसका अवन अच्छी तरह से काम करता है और इसकी टाइमर/टेम्परेचर कंट्रोल नॉब्स अलग-अलग फंक्शंस के साथ मिलकर यूजर को पूरा कंट्रोल देती हैं। इतना जरूर है कि अवन और ग्रिलर एकसाथ काम करते हैं और आपस में कनेक्टेड हैं। इनमें से किसी एक को यूज नहीं किया जा सकता।

UBON 3-in-1 Breakfast Maker

कॉफी मेकर पार्ट ने भी हमारे लिए अच्छे से काम किया और इससे एक बार में दो से तीन कप कॉफी आराम से बनाई जा सकती है। ढेर सारी कॉफ्री ब्रू करने के लिए आपको साइकल रिपीट करना होगा। ध्यान रहे, अवन या ग्रिल यूज करने के दौरान पूरा यूनिट गर्म होता है और लापरवाही बरतने की स्थिति में जलने का डर जरूर बना रहता है। इस बात का खास ध्यान रखना होगा।

ये भी पढ़ें:UBON ने की स्मार्ट होम अप्लायंसेज में एंट्री, ढेरों कैटेगरीज में नए प्रोडक्ट

आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

रिव्यू पीरियड के दौरान हमने महसूस किया कि यह किसी एक व्यक्ति का नाश्ता बनाने या गर्म करने के लिए परफेक्ट है। इसी तरह कॉफी पीने का शौक हो तब भी यह सिंपल कॉफी मेकर से कहीं ज्यादा ऑफर करता है। अगर आप छोटे फ्लैट में या किसी हॉस्टल में रहते हैं तो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह परफेक्ट डिवाइस हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी जरूरतें ज्यादा हैं तो कॉफी मेकर या माइक्रोवेव अवन अलग-अलग खरीदे जा सकते हैं।

UBON 3-in-1 Breakfast Maker

कुल मिलाकर कॉम्पैक्ट साइज के साथ कॉफी बनाने और ब्रेकफास्ट तैयार करने जैसे काम इसकी मदद से एकसाथ किए जा सकते हैं। ऐसे में आपकी जरूरतें ऐसी ही हों तो यह ऑल-इन-वन सॉल्यूशन आपके लिए परफेक्ट किचन टूल बन सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।