₹149 शुरुआती कीमत में फिटनेस बैंड, 10000mAh पावरबैंक, ईयरबड्स जैसे धांसू प्रोडक्ट लाया ब्रांड, यह है खास
फिटनेस बैंड, पावरबैंक या फिर ईयरबड्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। U&i ने रोजाना काम आने वाले ढेर सारे गैजेट्स लॉन्च किए हैं। इन प्रोडक्ट्स की शुरुआती कीमत 149 रुपये है। चलिए डिटेल में जानिए अलग-अलग प्रोडक्ट की कीमत और खासियत

U&i ने भारतीय बाजार में अपने ढेर सारे गैजेट्स लॉन्च किए हैं। सभी नए प्रोडक्ट रोजाना बेहद काम आने वाले हैं। लिस्ट में पावरबैंक से लेकर ईयरबड्स तक शामिल हैं। कंपनी ने अपनी नई फिटनेस सीरीज स्मार्ट बैंड (UiSW 8163) लॉन्च किया है। फिटनेस बैंड के साथ-साथ, कंपनी ने Entry Star 176 Power Bank (UiPB 3807), Entry Star 179 TWS (TWS 4419), और Stand Series Type-C Adapter (UiGD 3528) भी पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि नई लॉन्च की गई रेंज फिटनेस ट्रैकिंग, एंटरटेनमेंट, डिवाइस चार्जिंग और कनेक्टिविटी में रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए प्रोडक्ट्स को एक साथ लाती है। चलिए जानते हैं अलग-अलग प्रोडक्ट की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...
U&i Fitness Series Fitness Band (UiSW 8163)
इस नई लाइनअप में सबसे आगे है Fitness Series Smart Band, जिसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो रोज अपनी फिटनेस और वेलनेस एक्टिविटीज को ट्रैक करना चाहते हैं। यह डिवाइस दिल की धड़कन, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन में बदलाव (heart rate variability) जैसे जरूरी हेल्थ पैरामीटर्स की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करता है। यह स्लीप ट्रैकिंग, कई स्पोर्ट्स मोड, स्टेप और कैलोरी मॉनिटरिंग, स्मार्ट नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और सेडेंटरी रिमाइंडर भी देता है। 45 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और हल्के डिजाइन के साथ, यह स्मार्ट बैंड डेली यूज के लिए बनाया गया है। इसे Blush Pink, Mist Grey और Jet Black जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है।
U&i Entry Star 176 Powerbank (UiPB 3807)
Entry Star 176 Power Bank में 10,000mAh की बैटरी कैपेसिटी है और यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग, इन-बिल्ट टाइप-सी और लाइटनिंग केबल, कई चार्जिंग पोर्ट और एक एचडी डिजिटल डिस्प्ले से लैस, यह डिवाइस चलते-फिरते भी सुविधाजनक चार्जिंग सपोर्ट देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है।
U&i Entry Star 179 TWS (TWS 4419)
Entry Star 179 TWS ईयरबड्स को म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और बातचीत के लिए एक शानदार वायरलेस ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। 30 घंटे तक का प्लेबैक देने वाले इन ईयरबड्स में 13 एमएम के ड्राइवर्स, लो-लेटेंसी गेमिंग मोड, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और क्लियर कॉलिंग क्वालिटी की सुविधा मिलती है। यह प्रोडक्ट ऑरेंज और स्मोक ग्रे, क्रीम बेज और स्मोक ग्रे, और व्हाइट और लाइट ग्रे जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है।
U&i Stand Series Type-C Adapter (UiGD 3528)
स्टैंड सीरीज Type-C एडाप्टर, चार्जिंग और कनेक्टिविटी की सुविधाओं को एक कॉम्पैक्ट डिजाइन में एक साथ लाता है। 120W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले इस एडाप्टर में, हैंड्स-फ्री व्यूईंग के लिए एक इनबिल्ट फोल्डेबल मोबाइल स्टैंड दिया गया है; साथ ही यह स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस के साथ भी पूरी तरह से कम्पैटिबल है। इसका हल्का डिजाइन इसे सफर, काम और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एकदम सही बनाता है।
अलग-अलग प्रोडक्ट की कीमत और खासियत
U&i के फिटनेस सीरीसज स्मार्ट बैंड (UiSW 8163) की कीमत 1,899 रुपये, एंट्री स्टार 176 पावरबैंक (UiPB 3807) की कीमत 1,599 रुपये, एंट्री स्टार 179 TWS ईयरबड्स (TWS 4419) की कीमत 599 रुपये और स्टैंड सीरीज Type-C एडाप्टर (UiGD 3528) की कीमत 149 रुपये है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


