₹399 में नेकबैंड, ₹299 में खरीदें 45W चार्जर; आ गए सस्ते ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, स्पीकर

Feb 23, 2026 04:56 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

U&i ने अपनी ENTRY STAR सीरीज के तहत 7 नए टेक प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें TWS ईयरबड्स, वायरलेस स्पीकर, 45W फास्ट चार्जर, नेकबैंड और स्मार्टवॉच शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स की कीमत 299 रुपए से शुरू हैं।

₹399 में नेकबैंड, ₹299 में खरीदें 45W चार्जर; आ गए सस्ते ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, स्पीकर

लाइफस्टाइल टेक एक्सेसरी ब्रांड U&i ने अपनी ENTRY STAR सीरीज में 7 नए प्रोडक्ट भारत में लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस नई रेंज में तीन TWS ईयरबड्स, एक वायरलेस स्पीकर, एक फास्ट चार्जर, एक वायरलेस नेकबैंड और एक स्मार्टवॉच पेश की है। इन सभी प्रोडक्ट्स को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। लंबी बैटरी, लो-लेटेंसी ऑडियो, वायरलेस चार्जिंग और मजबूत डिजाइन जैसे फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि इन सभी प्रोडक्ट्स की कीमतें भी काफी किफायती रखी गई हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें खरीद सकें।

U&i ENTRY STAR 129 TWS Earbuds

ENTRY STAR 129 TWS उन लोगों के लिए है जो लंबे समय तक म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। इसमें कुल 50 घंटे तक का म्यूजिक टाइम मिलता है और 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दिया गया है। IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित बनाता है। इसकी कीमत 599 रुपए रखी गई है।

U&i ENTRY STAR 133 TWS Earbuds

इस मॉडल में क्वाड माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है, जिससे कॉलिंग के दौरान आवाज साफ सुनाई देती है। 60 घंटे तक का म्यूजिक टाइम और Bluetooth 6.0 सपोर्ट इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाते हैं। इसकी कीमत 699 रुपए है और यह ब्लैक, व्हाइट और नेवी ब्लू रंग में उपलब्ध है।

U&i ENTRY STAR 134 TWS Earbuds

इस TWS में टच वॉल्यूम कंट्रोल और विंड नॉइज रेजिस्टेंस दिया गया है। 40 घंटे का म्यूजिक टाइम और 40ms लो-लेटेंसी इसे म्यूजिक और गेमिंग दोनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इसकी कीमत 699 रुपए है।

U&i ENTRY STAR 124 वायरलेस स्पीकर

यह 19 इंच का 30W वायरलेस स्पीकर है, जो इनडोर और आउटडोर दोनों के लिए उपयोगी है। इसमें FM, AUX, TF कार्ड, USB और वायरलेस कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। 8 घंटे तक प्लेबैक टाइम के साथ यह पार्टी या पिकनिक के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत 1199 रुपए है।

U&i ENTRY STAR 132 चार्जर

ENTRY STAR 132 चार्जर 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसके साथ Type-C केबल भी दी गई है। U&i के चार्जर की कीमत 299 रुपए है।

U&i ENTRY STAR 139 नेकबैंड

यह नेकबैंड 30 घंटे तक म्यूजिक टाइम देता है और 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। मैग्नेटिक बड्स और इनबिल्ट नॉइज रिडक्शन तकनीक इसे कॉलिंग और म्यूजिक दोनों के लिए बेहतर बनाती है। इसकी कीमत 399 रुपए है।

U&i ENTRY STAR 101 स्मार्टवॉच

ENTRY STAR 101 स्मार्टवॉच में 2.2 इंच का बड़ा स्पोर्ट्स डिस्प्ले दिया गया है। इसमें IP68 वाटर रेजिस्टेंस, वायरलेस चार्जिंग और इनबिल्ट स्पीकर सपोर्ट मिलता है, जिससे आप सीधे वॉच से कॉल कर सकते हैं। इसकी कीमत 1049 रुपए रखी गई है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।