Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़U and i Unveils Wireless Neckbands Bluetooth Earbuds Powerbank at just 349 rupees 60 hours battery life clear audio
₹349 से शुरू U एंड i के नए ऑडियो प्रोडक्ट्स, 60 घंटे तक चलेगी बैटरी; AI-क्लियर कॉलिंग, गदर साउंड

₹349 से शुरू U एंड i के नए ऑडियो प्रोडक्ट्स, 60 घंटे तक चलेगी बैटरी; AI-क्लियर कॉलिंग, गदर साउंड

संक्षेप:

U&i ने भारत में नए Wireless Neckbands, TWS Earbuds, 20,000mAh Powerbank और Fast Chargers लॉन्च किए हैं। 349 रुपए से शुरू होने वाले इन प्रोडक्ट्स में लंबी बैटरी लाइफ, Bluetooth 5.4, फास्ट चार्जिंग और ट्रैवल-फ्रेंडली डिजाइन मिलता है। जानें कीमत और फीचर्स।

Dec 19, 2025 01:08 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में बजट टेक एक्सेसरी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली कंपनी U&i ने एक बार फिर ग्राहकों को लुभाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने भारत में अपने ऑडियो और चार्जिंग प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें Wireless Neckbands, True Wireless Stereo (TWS) Earbuds, हाई-कैपेसिटी Powerbank और Fast Chargers शामिल हैं। आज के समय में जब म्यूजिक, कॉलिंग, गेमिंग और ट्रैवल के दौरान चार्जिंग हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है, ऐसे में U&i की यह नई रेंज बजट यूज़र्स के लिए एक ऑल-इन-वन सॉल्यूशन बन सकती है।

Wireless Neckbands

U&i ने दो नए वायरलेस नेकबैंड लॉन्च किए हैं UiNB 8244 ROAR Series और UiNB 2979 Entry Star 79। ये दोनों ही Bluetooth v5.4 सपोर्ट के साथ आते हैं और Type-C चार्जिंग दी गई है। ROAR Series की खास बात है इसकी 50 घंटे तक की म्यूजिक प्लेबैक और नॉइज़ रिडक्शन टेक्नोलॉजी, जिससे कॉलिंग और म्यूजिक दोनों में बेहतर अनुभव मिलता है। वहीं Entry Star 79 Neckband हल्के वजन और 22 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। मैग्नेटिक ईयरबड्स की वजह से इन्हें स्टोर करना आसान है और ऑटो ऑन/ऑफ फीचर भी मिलता है।

TWS Earbuds

U&i ने दो नए TWS Earbuds भी पेश किए हैं TWS 5400 Leaf Series और TWS 7344 Entry Star 81। दोनों ही मॉडल Bluetooth v5.4, 40ms लो-लेटेंसी मोड और IPX4 वाटर रेसिस्टेंस के साथ आते हैं। Leaf Series की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 60 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ, जबकि Entry Star 81 में Quad-Mic सपोर्ट दिया गया है, जिससे कॉलिंग के दौरान आवाज़ ज्यादा क्लियर रहती है। ये ईयरबड्स गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और फिटनेस यूज़ के लिए काफी उपयोगी हैं।

Powerbank

U&i का UiPB 7362 Entry Star 74 Powerbank 20,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग, PD और QC सपोर्ट, डुअल USB आउटपुट, Type-C और Micro-USB पोर्ट दिए गए हैं। बैटरी लेवल डिस्प्ले की मदद से यूज़र को चार्ज की स्थिति साफ दिखाई देती है, जो ट्रैवल के दौरान काफी काम आती है

Chargers

चार्जिंग सेगमेंट में U&i ने UiCH 3924 Fix Series (100W Charger) और UiCH 3573 Machine Series Universal Travel Charger लॉन्च किया है। 100W चार्जर में ओवर-पावर और टेम्परेचर प्रोटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जबकि ट्रैवल चार्जर 200 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है।

U&i की कीमत और उपलब्धता

U&i के ये सभी प्रोडक्ट्स भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं:

UiNB 8244 ROAR Series Neckband की कीमत 499 रुपए है।

UiNB 2979 Entry Star 79 Neckband की कीमत 349 रुपए है।

TWS 5400 Leaf Series Earbuds की कीमत 699 रुपए है।

TWS 7344 Entry Star 81 Earbuds की कीमत 549 रुपए है।

UiPB 7362 Entry Star 74 Powerbank की कीमत 1,049 रुपए है।

UiCH 3924 Fix Series Charger की कीमत 599 रुपए है।

UiCH 3573 Machine Series Travel Charger की कीमत 449 रुपए है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;