दो साल पुराने OnePlus फोन के लिए आया अपडेट, यूजर ने कहा- ‘मत करना अपडेट’; बताई वजह
OnePlus अपने दो साल पुराने स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 के लिए अपडेट लेकर आया है। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट में फोन के लिए जुलाई 2026 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी है। लेकिन कुछ यूजर्स इसकी शिकायत भी कर रहे हैं।

OnePlus अब दो साल पुराने फोन के लिए अपडेट लेकर आया है। अगर आप भी वनप्लस का कोई पुराना स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। इस बार ब्रांड भारत में OnePlus Nord 4 के लिए एक नया OxygenOS 16 बेस्ड अपडेट लेकर आया है, जिसे भारत में जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट में फोन के लिए जुलाई 2026 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी है। रोलआउट की घोषणा फिलहाल केवल भारत क्षेत्र के लिए की गई है, जबकि अन्य बाजारों में इस अपडेट को कब तक रोलआउट किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चलिए एक नजर डालते हैं अपडेट में क्या-क्या नया मिलता है...
पहले से ज्यादा सेफ हो जाएगा फोन
OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन के लिए भारत में OxygenOS 16.0.5.1001 अपडेट जारी कर दिया गया है और इस अपडेट का फर्मवेयर वर्जन CPH2661_16.0.5.1001(EX01) है। वनप्लस की घोषणा के अनुसार, इस लेटेस्ट अपडेट में डिवाइस की ओवरऑल सिस्टम सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए सिर्फ जुलाई 2026 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल किया गया है।
ध्यान दें कि अभी यह अपडेट सिर्फ भारत के लिए ही जारी करने की घोषणा की गई है। कंपनी ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि दूसरे देशों में OnePlus Nord 4 यूजर्स को यह अपडेट कब मिलेगा। यह अपडेट शायद बैच में जारी किया जा रहा है, जिसका मतलब है कि देश में सभी एलिजिबल यूजर्स तक इसे पहुंचने में इसे कुछ समय लग सकता है।
हालांकि, अभी इस नए अपडेट की स्टेबिलिटी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने बताया है कि इसे इंस्टॉल करने के बाद कस्टम लॉन्चर बग फिर से आ गया है। यूजर ने सबसे पहले कहा, "अपडेट न करें – इस अपडेट में कस्टम लॉन्चर बग फिर से आ गया है।"
यूजर्स कर रहे शिकायत
इस समस्या के बारे में और बताते हुए यूजर ने कहा, “इसका मतलब है कि कस्टम लॉन्चर में होम बटन का इस्तेमाल करने पर होम बटन एनिमेशन ट्रिगर होते हैं। इससे फोन धीमा चलता है और उसमें रुकावटें आती हैं।”
जिन लोगों को OxygenOS 16.0.5.1001 अपडेट मिल चुका है और उन्होंने इसे इंस्टॉल भी कर लिया है, और उन्हें ऊपर बताई गई समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वे सीधे वनप्लस कम्युनिटी ऐप के जरिए बग की रिपोर्ट कर सकते हैं। अपना फीडबैक देने के लिए यूजर्स को अपनी प्रोफाइल पर जाकर 'बग रिपोर्ट' सेक्शन चुनना होगा।
इसके अलावा, क्योंकि यह अपडेट अभी भारत के लिए प्लान किया गया है, इसलिए भारतीय यूजर्स अपने OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन पर *#800# डायल करके फीडबैक टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपडेट इंस्टॉल करने के बाद आने वाली किसी भी बग या समस्या की रिपोर्ट कर सकते हैं।
चलिए एक नजर OnePlus Nord 4 की कीमत और खासियत पर डाल लेते हैं:
फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 14 के साथ बाजार में आया था। फोन जुलाई 2024 में भारत में लॉन्च हुआ था और उस समय कंपनी ने कहा था कि यह चार साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है। फोन में 6.74-इंच 1.5K (1240x2772 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट है। फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट से लैस है। फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम और एड्रेनो 732 जीपीयू है। फोन में 256GB तक का UFS 4.0 स्टोरेज है।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYTIA सेंसर और 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8-मेगापिक्सेल का सोनी अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, फ्रंट में 16-मेगापिक्सेल का सेंसर है। कैमरा सेटअप 30/60 फ्रेम प्रति सेकंड (fps) पर 4K वीडियो और 60fps पर 1080 पिक्सेल वीडियो शूट करने में सक्षम है। फोन में 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी है। दावा यह बैटरी सिर्फ 28 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


