Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़two smartphones price at just rupees 6899 without any offer offering up to 12gb ram
अब सबके पास होगा 12GB तक कि रैम वाला स्मार्टफोन, बिना किसी ऑफर कीमत मात्र ₹6899

अब सबके पास होगा 12GB तक कि रैम वाला स्मार्टफोन, बिना किसी ऑफर कीमत मात्र ₹6899

संक्षेप:

तगड़े परफॉर्मेंस वाला फोन लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको दो जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इनमें आपको 12जीबी तक की रैम मिलेगी। खास बात है कि इन दोनों डिवाइसेज की कीमत बिना किसी ऑफर मात्र 6899 रुपये है।

Jan 03, 2026 09:31 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तगड़े परफॉर्मेंस वाला फोन लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको दो जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन में आपको 12जीबी तक की रैम मिलेगी। खास बात है कि इन दोनों डिवाइसेज की कीमत बिना किसी ऑफर मात्र 6899 रुपये है। आप चाहें तो इन्हें बैंक ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए जानते हैं इन दोनों फोन के बारे में।

itel Zeno 20

4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 6899 रुपये है। आइटेल का यह फोन मेमरी फ्यूजन फीचर के साथ आता है। इससे इस फोन की टोटल रैम बढ़ कर 12जीबी तक हो जाती है। फोन के बाकी फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

itel

इसमें कंपनी 13 मेगापिक्सल का मेन और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कंपनी AI Aivana 2.0 स्मार्ट असिस्टेंट भी ऑफर कर रही है। फोन में आपको IP54 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग भी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें:6 हजार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का यह 5G फोन, खुश कर देगी नई कीमत, फीचर कमाल के

Lava Bold N1 Pro

लावा का यह फोन अमेजन इंडिया पर 6899 रुपये का मिल रहा है। फोन 4जीबी रियल और 4जीबी के वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है। इससे फोन की टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। फोन का इंटरनल स्टोरेज 128जीबी का है। लावा का यह बजट स्मार्टफोन 6.67 इंच के एचडी+ डिस्प्ले से लैस है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Lava

फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का एआई ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे रही है। फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Unisoc T606 चिपसेट देखने को मिलेगा। लावा का यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर काम करता है।

ये भी पढ़ें:1000GB हाई-स्पीड इंटरनेट, पूरे साल ओटीटी का मजा, 30 दिन फ्री सर्विस भी
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।