Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़two best smartphones offering up to 12gb ram priced under rupees 6200
12GB तक की रैम वाले इन फोन के लिए मची लूट, कीमत 6200 रुपये से कम, कैमरा 50MP तक का

12GB तक की रैम वाले इन फोन के लिए मची लूट, कीमत 6200 रुपये से कम, कैमरा 50MP तक का

संक्षेप:

ये फोन वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आते हैं। इस फीचर से इनकी रैम 12जीबी तक की हो जाती है। खास बात है कि इन फोन की कीमत बिना किसी ऑफर 6169 रुपये और 6199 रुपये है। फोन्स में आपको 50MP तक का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Jan 10, 2026 10:52 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कम बजट में ज्यादा रैम वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको दो बेहतरीन ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। ये फोन वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आते हैं। इस फीचर से इनकी रैम 12जीबी तक की हो जाती है। खास बात है कि इन फोन की कीमत बिना किसी ऑफर 6169 रुपये और 6199 रुपये है। फोन्स में आपको 50 मेगापिक्सल तक का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही इन डिवाइस में कंपनियां 5000mAh की बैटरी भी दे रही हैं। तो आइए जानते हैं इन फोन के बारे में।

Lava O3 Pro

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 6199 रुपये है। फोन में 4जीबी वर्चुअल रैम भी दी गई है। इससे इस डिवाइस की टोटल रैम बढ़कर 8जीबी तक की हो जाती है। इस फोन में आपको 6.56 इंच का एचडी+ पंच होल डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के तौर पर आपको इस फोन में Unisoc T606 चिपसेट देखने को मिलेगा।

Lava O3 Pro

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। लावा के इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:108MP और 200MP कैमरा वाले दो नए स्मार्टफोन हुए लॉन्च, बैटरी 7500mAh तक की

itel Zeno 20 Max

फोन के 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 6169 रुपये है। फोन में 8जीबी तक की वर्चुअल रैम दी गई है। इससे इसकी टोटल रैम 12जीबी तक की हो जाती है। फोन में आपको एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का IPS डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें:₹4 हजार सस्ता हुआ 7000mAh की बैटरी वाला 5G फोन, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरे

आइटेल का यह फोन Unisoc T7100 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसे IP54 रेटिंग भी मिली है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।