Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़two best samsung tv priced under rupees 15000 most affordable sony tv priced under 27000

15 हजार रुपये से कम में मिल रहे सैमसंग के ये दो स्मार्ट टीवी, खुश कर देगी सोनी की कीमत

संक्षेप:

सैमसंग या सोनी का अफोर्डेबल टीवी तलाश रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं। सैमसंग के टीवी की कीमत 15 हजार रुपये से कम है। हमारी लिस्ट में सोनी का जो किफायती टीवी शामिल है, उसकी कीमत 26990 रुपये है।

Jan 10, 2026 12:34 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

सैमसंग या सोनी का अफोर्डेबल टीवी तलाश रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में सैमसंग के दो टीवी शामिल हैं। इनकी कीमत 15 हजार रुपये से कम है। वहीं, हमारी लिस्ट में सोनी का जो किफायती टीवी शामिल है, उसकी कीमत 26990 रुपये है। खास बात है कि ये टीवी MRP से काफी सस्ते दाम में मिल रहे हैं। इन टीवी पर आपको कैशबैक भी मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में ये टीवी और सस्ते हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन टीवी के बारे में।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
15 हजार रुपये से कम में मिल रहे सैमसंग के ये दो स्मार्ट टीवी, खुश कर देगी सोनी की कीमत

Samsung 80 cm (32 inches) HD Smart LED TV UA32H4550FUXXL

सैमसंग के इस टीवी की कीमत 13990 रुपये है। टीवी पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इसे 699 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह टीवी 2 हजार रुपये तक और सस्ता हो सकता है। इस टीवी में आपको 50Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। टीवी में दमदार साउंड के लिए Q-Symphony फीचर के साथ 20 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है।

Samsung 80 cm (32 inches) HD Smart LED TV UA32H4520FUXXL

यह टीवी अमेजन इंडिया पर 14650 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। इस टीवी पर भी 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इसे 732 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। टीवी में कंपनी 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले दे रही है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 50Hz का है। टीवी में कंपनी 20 वॉट का साउंड आउटपुट दे रही है। यह टीवी Q-Symphony साउंड के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:12GB तक की रैम वाले इन फोन के लिए मची लूट, कीमत ₹6200 से कम, कैमरा 50MP तक
ये भी पढ़ें:₹4 हजार सस्ता हुआ 7000mAh की बैटरी वाला 5G फोन, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरे

Sony BRAVIA 80 cm (32 inches) HD Ready Smart LED Google TV KD-32W825 (Black)

सोनी के इस टीवी की कीमत 26990 रुपये है। टीवी पर 750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इसे 1349 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। टीवी पर 2 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में आपको 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। दमदार साउंड के लिए टीवी में 20 वॉट का साउंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट दिया गया है।

इन टीवी पर भी तगड़ी डील

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।