मोटोरोला के इन बजट फोन का जलवा, ₹7899 में 12GB तक की रैम, ₹7999 में 7000mAh की बैटरी

Feb 07, 2026 09:46 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इनमें एक फोन में आपको रैम बू्स्ट फीचर के साथ 12जीबी तक की रैम मिलेगी। वहीं, दूसरे में 7000mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा सेटअप भी ऑफर करते हैं। इन फोन में आपको डॉल्बी साउंड का मजा भी मिलेगा।

मोटोरोला के इन बजट फोन का जलवा, ₹7899 में 12GB तक की रैम, ₹7999 में 7000mAh की बैटरी

8 हजार रुपये से कम के बजट में मोटोरोला का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको दो जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इनमें एक फोन में आपको रैम बू्स्ट फीचर के साथ 12जीबी तक की रैम मिलेगी। वहीं, दूसरे में 7000mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा सेटअप भी ऑफर करते हैं। इन फोन में आपको डॉल्बी साउंड का मजा भी मिलेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।

मोटोरोला G06 पावर

कंपनी इस फोन में 6.88 इंच का डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स का है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 4जीबी LPDDR4X रैम और 64जीबी के स्टोरेज से लैस है। इसमें 4जीबी वर्चुअल रैम भी दी गई है। इससे फोन की टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। यह फोन हीलियो G81 अल्ट्रा प्रोसेसर पर काम करता है।

मोटोरोला

फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में दी गई बैटरी 7000mAh की है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन- टेंड्रिल, टेपेस्ट्री और लॉरेल ओक में आता है। इसमें आपको डॉल्बी साउंड भी मिलेगा। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 7999 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है।

मोटोरोला G05 4G

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 7899 रुपये है। फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इस डिवाइस की टोटल रैम बढ़ कर 12जीबी तक की हो जाती है। फोन में कंपनी 6.67 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कंपनी गोरिल्ला 3 दे रही है।

motorola g05

इसमें प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 5200mAh की है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन भी दमदार डॉल्बी साउंड के साथ आता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।