6GB तक की रैम वाले दो धाकड़ फोन, कैमरा 50MP तक का, कीमत मात्र 5999 रुपये
इन फोन की कीमत बिना किसी ऑफर मात्र 5999 रुपये है। ये फोन अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल हो रहे हैं। इनमें आपको 6जीबी तक की रैम और 50 मेगापिक्सल तक का कैमरा मिलेगा। इन फोन की बैटरी 5000mAh की है।

कम बजट में बेस्ट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको दो बेहतरीन ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन की कीमत बिना किसी ऑफर मात्र 5999 रुपये है। ये फोन अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल हो रहे हैं। इनमें आपको 6जीबी तक की रैम और 50 मेगापिक्सल तक का कैमरा मिलेगा। इन फोन की बैटरी 5000mAh की है। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Lava Bold N1 Lite
लावा के इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 5999 रुपये है। फोन 3जीबी रियल + 3जीबी वर्चुअल यानी 6जीबी तक की रैम के साथ आता है। फोन का इंटरनल स्टोरेज 64जीबी का है। फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट ऑफर कर रही है।
यह फोन 13 मेगापिक्सल के एआई मेन कैमरा से लैस है। सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Ai+ Pulse
फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 5999 रुपये है। फोन एंट्री लेवल सेगमेंट में स्लीक और स्टाइलिशन डिजाइन ऑफर करता है। इसमें आपको 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Unisoc T615 चिपसेट दे रही है।
फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने मिलेगा। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर काम करता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Classy Brown





